MBA करना है? जानिए बिहार के सरकारी कॉलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट

GOVT MBA COLLEGES IN BIHAR : MBA की पढ़ाई बिहार में रहकर भी कर सकते है. यहां भी कई ऐसे मैनेजमेंट कॉलेज है, जहां पढ़ने के बाद करियर में अच्छा स्कोप मिलता है. अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद कैंडिडेट को शुरुआती 4 से 8 लाख सालाना का पैकेज मिलता है. आइए जानते हैं कि बिहार में कौन कौन से टॉप सरकारी MBA कॉलेज हैं.

GOVT MBA COLLEGES IN BIHAR: अगर आप MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करना चाहते हैं, तो अब आपको घर से बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. आप MBA की पढ़ाई बिहार में रहकर भी कर सकते हैं. यहां भी कई ऐसे कॉलेज खुल गए हैं, जहां मैनेजमेंट की पढ़ाई काफी अच्छी होती है. बच्चों को जैसा करियर स्कोप बड़े शहरों में मिलता है, वैसा ही स्कोप यहां से पढ़ने के बाद मिल रहा है. इसके अलावा यहां कम खर्चे में अच्छी पढ़ाई और बम्पर प्लेसमेंट मिल रहा है.

MBA CAREER SCOPE : एमबीए के बाद यह है करियर स्कोप्स?

भारत में एमबीए के बाद नौकरी के अवसरों की कोई कमी नहीं है. एमबीए एक ऐसा कोर्स है, जिसमें करियर बनाना एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. इस कोर्स के माध्यम से छात्र मार्केटिंग, फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स या एचआर में स्पेशलाइजेशन करके मैनेजमेंट कंसलटेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकर, या बिजनेस एनालिस्ट जैसे पदों पर नियुक्त हो सकते हैं. अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने और अच्छे अंको से पास होने पर कैंडिडेट को शुरुआती 4 से 8 लाख सालाना का पैकेज मिलता है.

MBA GOVT COLLEGES: बिहार में 50+ है एमबीए कॉलेजेस

बिहार में लगभग 50+ बेहतरीन मैनेजमेंट कॉलेज हैं, जो MBA प्रोग्राम ऑफर करते हैं. अगर हम सरकारी मैनेजमेंट कॉलेज की बात करें तो इसकी संख्या लगभग 40 के आस पास है. वहीं प्राइवेट मैनेजमेंट कॉलेज भी लगभग 30 है.

ये भी पढ़ें: LNMU की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

TOP GOVT MBA COLLEGES: ये हैं बिहार के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम IIM बोधगया का आता है. इसके अलावा पटना का चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (CIMP) और एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट (LNMI) कॉलेज भी बिहार में MBA के लिए अच्छे सरकारी कॉलेज हैं.

इनके अलाा ISM (इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) और एमिटी यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेज भी बिहार में MBA के लिए बेस्ट हैं. हालांकि, ये कॉलेज प्राइवेट हैं. इन कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद छात्रों को अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिलता है.

MBA COLLEGE ADMISSION PROCESS : कैसे लें एडमिशन?

एमबीए कॉलेज में एडमिशन के लिए सबसे पहले किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करना होता है. इसके बाद CAT और MAT जैसे और भी अन्य प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से छात्र कॉलेज में एडमिशन लेते हैं. हालांकि कई ऐसे भी कॉलेज है जहां एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन होता है.

ये भी पढ़ें: पटना AIIMS में एडमिशन से पहले तैयार रखें ये 14 जरूरी डॉक्यूमेंट्स, नहीं होगी परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >