CUET UG Result 2025 OUT Soon: आने वाला है सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

CUET UG Result 2025: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET (UG) का रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से चेक कर सकते हैं.

CUET UG Result 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. यह परीक्षा देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाती है. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. CUET UG परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया था. अब एजेंसी जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगी.

CUET UG परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि अभी रिजल्ट की सही तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

CUET UG Result 2025 इन स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको Application Number और Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करनी होगी.
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को ध्यान से पढ़ें और चाहें तो इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

CUET UG Result के बाद क्या होगा?

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपने स्कोर के आधार पर विभिन्न सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हर यूनिवर्सिटी की कटऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया अलग हो सकती है. इसलिए छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी लेनी चाहिए.

CUET UG का रिजल्ट छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है ताकि वे देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें. रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट होती रहती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >