Bihar Medical College: MBBS में एडमिशन चाहने वालों के लिए आखिरी मौका, देर मत कीजिए

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए 73 सीटें खाली हैं जिन्हें स्ट्रे राउंड वैकेंसी से भरा जाएगा. जानें इन खाली सीटों की डिटेल्ड जानकारी.

Bihar Medical College Vacant MBBS Seats: अगर आप बिहार के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. बिहार में MBBS के लिए कुल 73 सीटें खाली हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5 सीटें खाली हैं और प्राइवेट में 68 सीटें खाली हैं. इन खाली सीटों के स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरा जाएगा.

जानें स्ट्रे वैकेंसी राउंड के नियम

  • स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सिर्फ ऐसे कैंडिडेट शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले एमसीसी ऑल इंडिया काउंसलिंग कोटा में अपना पंजीकरण करवाया था.
  • जिन उम्मीदवारों ने पहले, दूसरे या तीसरे स्ट्रे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वही इस स्पेशल स्ट्रे राउंड वैकेंसी में शामिल होंगे.
  • रिक्त सीटों की पूर्ति पूर्ण रूप से नीट के स्कोर के आधार पर ही होगी.

पटना मेडिकल कॉलेज में इतनी सीटें खाली

बिहार में अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में खाली सीटों की बात करें तो PMCH यानी पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ओबीसी 1 कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1 सीट खाली है, एनएमसीएच में एससी उम्मीदवारों के लिए 1 सीट खाली है. जीएमसी बेतिया में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सीट खाली है और जेकेटीएमसी एंड हॉस्पिटल मधेपुरा में जनरल के लिए एक और ओबीसी 1 के लिए एक एक सीट खाली हैं.

Admission से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

Also Read: CBSE Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड को सीबीएसई की ओर से खास स्कॉलरशिप, अभी करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >