BHU CUET UG Cut Off: बीएचयू में 9200 सीटों के लिए लाखों छात्रों का रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट लिस्ट यहां करें चेक

BHU CUET UG Cut Off: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 8 अगस्त 2025 को जारी होगी. बीएचयू की तरफ से सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट- bhucuet.samarth.edu.in पर आएगी. इस बार बीएचयू में 9200 सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं.

BHU CUET UG Cut Off: BHU में एडमिशन के लिए हर साल देशभर से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. इस बार भी स्थिति अलग नहीं रही. 9200 सीटों के लिए लाखों छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा किया. आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी, जो केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की गई. इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने CUET स्कोर, पसंदीदा कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकता दर्ज करनी थी. बिना रजिस्ट्रेशन किए किसी भी छात्र को सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया.

BHU CUET UG Cut Off: सीट अलॉटमेंट लिस्ट

CUET UG स्कोर के आधार पर तैयार की गई इस सीट अलॉटमेंट लिस्ट में छात्रों को उनके रैंक, पसंद और सीट की उपलब्धता के अनुसार कॉलेज और कोर्स आवंटित किया जाएगा. आवंटित सीट को कंफर्म करने के लिए छात्रों को तय समय सीमा में ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर सीट अगले राउंड में किसी अन्य उम्मीदवार को दे दी जाएगी.

BHU UG Course List 2025 by CUET UG

ऐसे करें BHU Round 1 Seat Allotment चेक

  • सबसे पहले BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Round 1 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना CUET एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • डैशबोर्ड में जाकर आवंटित कॉलेज और कोर्स की डिटेल देखें.
  • निर्देशों के अनुसार फीस जमा करें और डॉक्यूमेंट अपलोड कर प्रक्रिया पूरी करें.

BHU Seat Allotment Schedule: देखें पूरा शेड्यूल

BHU CUET UG 2025 के तहत राउंड 1 का पहला आवंटन 8 अगस्त 2025 को जारी होगा, राउंड 2 का दूसरा आवंटन 11 अगस्त 2025 को जारी होगा, राउंड 3 का तीसरा आवंटन 14 अगस्त 2025 को जारी होगा और राउंड 4 का चौथे आवंटन की घोषणा 18 अगस्त 2025 को की जाएगी.

पहले राउंड के बाद भी यदि किसी छात्र को पसंद का कोर्स या कॉलेज नहीं मिलता है, तो वह अगले राउंड में अपनी सीट अपग्रेड कराने का विकल्प चुन सकता है. BHU की UG एडमिशन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, ताकि सभी 9200 सीटें योग्य उम्मीदवारों से भर सकें.

यह भी पढ़ें: BHU CUET UG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, इतने मार्क्स पर मिलेगा BA BSc BCom में एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >