BTech स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, कंप्यूटर साइंस में 83 लाख, ECE ब्रांच में 1.20 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज

Best BTech College: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र कॉलेज की हर डिटेल्स को करीब से जरूर समझ लें. Best BTech College की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट सबसे बड़ा फैक्टर होता है. ऐसा ही प्लेसमेंट रिकॉर्ड देकर NIT राउरकेल छा गया है.

Best BTech College: सही कॉलेज चुनना आज के समय मे सबसे चैलेंजिंग है. स्टूडेंट्स अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि अच्छा प्लेसमेंट और दमदार पैकेज चाहते हैं. इसी दौड़ में NIT राउरकेला ने खुद को Best BTech College के रूप में साबित किया है. यहां कंप्यूटर साइंस और ECE ब्रांच का प्लेसमेंट पैकेज शानदार रहा है. आइए एनआईटी राउरकेला के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते हैं.

Best BTech College: NIT राउरकेला स्टूडेंट्स की पहली पसंद

NIT राउरकेला देश के प्रीमियम इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है. यह कॉलेज पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट तीनों में बैलेंस बनाकर चलता है. यहां की फैकल्टी एक्सपीरियंस्ड है और लैब्स भी पूरी तरह मॉडर्न हैं. कैंपस लाइफ ऐसी है कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ ग्रोथ का पूरा माहौल मिलता है. यही वजह है कि हर साल लाखों कैंडिडेट्स यहां एडमिशन का सपना देखते हैं.

कंप्यूटर साइंस में 83.60 लाख का पैकेज

अगर आप कंप्यूटर साइंस ब्रांच लेने की सोच रहे हैं, तो NIT राउरकेला का रिकॉर्ड आपको मोटिवेट कर देगा. पिछले सेशन में BTech CSE ब्रांच से हाईएस्ट पैकेज 83.60 लाख रुपये का देखा गया है. जबकि एवरेज प्लेसमेंट पैकेज इस ब्रांच में 20.02 लाख का रहा है.

NIT Rourkela Placement: बीटेक में ब्रांच वाइज प्लेसमेंट डिटेल्स

BTech ECE ब्रांच में 1.20 करोड़ का पैकेज

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि सिर्फ कंप्यूटर साइंस में ही बड़ा पैकेज मिलता है, लेकिन NIT राउरकेला की ECE ब्रांच ने यह सोच बदल दी है. पिछले सेशन में Electronics and Communication Engineering से 1 करोड़ 20 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज गया.

NIT Rourkela Placement Record Check Here

NIT राउरकेला का प्लेसमेंट सेल काफी एक्टिव है. यहां हर साल 300 से ज्यादा कंपनियां कैंपस में आती हैं. औसत पैकेज भी लगातार बढ़ रहा है. सिर्फ हाईएस्ट पैकेज ही नहीं, बल्कि मिड लेवल पैकेज भी अच्छे मिलते हैं जिससे ज्यादा स्टूडेंट्स को फायदा होता है. यह वजह है कि यह कॉलेज इस साल NIRF Ranking 2025 में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Best BTech College) की लिस्ट में 13वें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज, Microsoft से जॉब ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >