आजादी से भी पहले से है पटना का ये आयुर्वेद कॉलेज, NEET UG से मिलता है एडमिशन

BAMS Admission 2026: अगर आपको बिहार में रहकर आयुर्वेद की पढ़ाई करनी है तो पटना के Government Ayurvedic College and Hospital (GACH) से पढ़ाई कर सकते हैं. इस संस्थान में एडमिशन NEET UG के स्कोर के आधार पर मिलेगा.

Government Ayurvedic College and Hospital Patna BAMS Admission 2026: पटना स्थित Government Ayurvedic College and Hospital (GACH) बिहार के प्रमुख सरकारी आयुर्वेदिक संस्थानों में शामिल है. इसकी स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी. यह संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU), पटना से संबद्ध है. यहां विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई के लिए BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) कोर्स ऑफर किया जाता है.

अगर आप भी NEET UG 2026 के जरिए BAMS में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस कॉलेज के कोर्स, एडमिशन प्रक्रिया और संभावित कटऑफ से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां देख सकते हैं.

आयुर्वेद कोर्स के लिए भी इंटर्नशिप जरूरी

BAMS का फुल फॉर्म Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery है. यह आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़ा अंडरग्रेजुएट कोर्स है. पटना के GACH में BAMS कोर्स की अवधि 4.5 वर्ष है. साथ ही एक साल का अनिवार्य इंटर्नशिप जरूरी है. स्टूडेंट्स को कोर्स के दौरान आयुर्वेद से जुड़ी अलग-अलग ब्रांच और चिकित्सा पद्धतियों की पढ़ाई कराई जाती है.

कॉलेज में पढ़ाए जाते हैं आयुर्वेद के ये विषय

संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कॉलेज में आयुर्वेद की अलग-अलग ब्रांच से संबंधित विभाग हैं. इनमें Ayurved Samhita & Siddhanta, Rachana Sharir, Kriya Sharir, Dravyaguna, Prasuti Tantra & Stri Rog, Bal Rog, Kaya Chikitsa और Panchkarma जैसे विभाग शामिल हैं. इन विभागों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के सिद्धांतों के साथ शरीर रचना, शरीर क्रिया, औषधीय द्रव्यों और विभिन्न रोगों के उपचार से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है.

GACH कोर्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)


ये भी पढ़ें: DU: डीयू ने 'कॉम्पिटेंस एनहांसमेंट स्कीम' के लिए शुरू किया आवेदन

NEET UG के जरिए मिलेगा BAMS में एडमिशन

GACH में BAMS कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. उम्मीदवारों को NEET UG के स्कोर के आधार एडमिशन मिलेगा. स्टूडेंट्स को काउंसलिंग में शामिल होना होगा. सीट मिलने के लिए उम्मीदवार की NEET रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीट और काउंसलिंग में भरी गई च्वॉइस जैसे कई फैक्टर महत्वपूर्ण होते हैं.

Government Ayurvedic College Patna की कटऑफ

GACH का Cutoff 2026 अभी जारी नहीं हुआ है. NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के राउंड अभी चल रहे हैं. इसलिए 2026 की फाइनल कटऑफ सभी राउंड पूरे होने के बाद क्लियर होगा. उम्मीदवार फिलहाल पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से आईडिया लगा सकते हैं.

GACH में आयुर्वेद कोर्स की पिछले साल की कटऑफ

कैटेगरीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
जनरल (UR)33,95640,900
EWS43,55843,558
OBC41,56947,960
SC1,79,8451,79,845
ST2,36,2502,50,371

BAMS में एडमिशन के लिए कटऑफ सभी उम्मीदवारों के लिए एक जैसी नहीं होती. General, OBC-NCL और अन्य रिजर्व कैटेगरी के लिए रैंक अलग-अलग होती है. राज्य कोटे की सीटों में कैटेगरी और संबंधित काउंसलिंग राउंड के अनुसार क्लोजिंग रैंक में बदलाव देखने को मिल सकता है.

NEET UG 2026 Round 2 Counselling

NEET UG 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. BAMS में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध कॉलेज और कोर्स की च्वॉइस ध्यान से भरनी चाहिए.

GACH BAMS Admission 2026: जान लें जरूरी डिटेल

जानकारीविवरण
कॉलेजGovernment Ayurvedic College and Hospital, Patna
स्थापना1926
यूनिवर्सिटीआर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
कोर्सBAMS
फुल फॉर्मBachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery
कोर्स अवधि4.5 वर्ष + 1 वर्ष इंटर्नशिप
एडमिशन परीक्षाNEET UG
2026 Cutoffअभी जारी नहीं हुआ
NEET UG Round 2 Registration3 सितंबर 2026 से

ये भी पढ़ें: IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >