Abhijeet Dipke Education: आज के समय में सोशल मीडिया का काफी क्रेज है. यहां कोई भी चीज घंटों में वायरल हो जाती है. Cockroach Janata Party (CJP) भी इसी तरह घंटों में सोशल मीडिया से वायरल हो गई और इसने सड़कों पर उतर कर प्रोटेस्ट भी किया. इस पार्टी के संस्थापक कहे जाने वाले अभिजीत दीपके की इस वक्त काफी चर्चा हो रही है. विदेश से मास्ट्रर्स लेवल की पढ़ाई करने वाले अभिजीत युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
अभिजीत दीपके कौन हैं?
अभिजीत दीपके इस पार्टी के संस्थापक हैं. वे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं. वे एक युवा रणनीतिकार और डिजिटल एक्टिविस्ट हैं. वे पहले सोशल मीडिया रणनीति और डिजिटल कैंपेनिंग से जुड़े रहे हैं. अब वे छात्र और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक्टिव हुए हैं.
कितने पढ़े लिखे हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके ने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए. वहां उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री हासिल की है.
कहां से शुरू हुआ अभिजीत दीपके का करियर?
2020 से 2022 के बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम के साथ काम किया है. विधानसभा के लिए सोशल मीडिया पर चलाए गए मीम अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा, वे दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
क्रॉकरोच जनता पार्टी ने रातों-रात बनाए फॉलोअर्स
CJP ने 24 घंटे के अंदर ही 10 हजार फॉलोअर्स जुटा लिए थे. अब इस पार्टी के इंस्टाग्राम पर करीब 35 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस पार्टी को युवाओं की पार्टी बताया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा गड़बड़ियों और युवाओं की समस्याओं को लेकर एक डिजिटल आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था.
यह भी पढ़ें- पन्ना के डॉ अभिजीत जैन बने UPSC टॉपर, पहले ही प्रयास में हासिल की AIR 170
