ABC ID: बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था तेजी से डिजिटल हो रही है. इसी दिशा में भारत सरकार ने Academic Bank of Credits (ABC) की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट (Academic Credits) को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है. कई यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अब एडमीशन, परीक्षा और डिग्री से जुड़े प्रोसस के लिए ABC ID जरूरी होती जा रही है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
What is ABC ID: क्या है ABC ID?
ABC ID (Academic Bank of Credits ID) एक यूनिक डिजिटल अकाउंट है, जिसमें किसी छात्र का स्कोर शैक्षणिक क्रेडिट सुरक्षित रूप से जमा किए जाते हैं. यह मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की पहल है और इसका ऑपरेशन UGC के तहत किया जाता है. इसे एक तरह से छात्रों का डिजिटल एजुकेशन बैंक अकाउंट भी कहा जा सकता है.
When ABC ID Started: ABC ID की शुरुआत कब हुई?
ABC ID की काॅसेप्ट नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत लाई गई थी. इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न इंस्टीट्यूशन के बीच आसानी से पढ़ाई जारी रखने की सुविधा देना है. यह स्टूडेंट्स के लिए काफी बेनिफिशियल हैं.
Important for Whom: ABC ID किन छात्रों के लिए जरूरी है?
- ग्रेजुएट (UG) स्टूडेंट्स
- पोस्टग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स
- डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स
- UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते स्टूडेंट्स
ये भी पढ़ें: एबीसी आइडी पर क्रेडिट प्वाइंट के अनुसार विद्यार्थी कर पायेंगे मार्कसीट अपलोड
Why ABC ID Important: ABC ID क्यों जरूरी है?
कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज एडमीशन, परीक्षा, रिजल्ट और डिग्री जारी करने की प्रक्रिया में ABC ID को मेंडेटरी बना रहे हैं. इससे छात्रों का एजुकेशनल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहता है.
Benifits of ABC ID: क्या हैं इसके फायदे?
- Academic Credits सुरक्षित रहते हैं
- Credit Transfer आसान
- पढ़ाई बीच में छूटने पर नुकसान नहीं
- Multiple Entry और Exit की सुविधा
- स्टूडेंट का डिजिटल रिकॉर्ड
- फर्जी डाॅक्यूमेंट्स पर रोक
ये भी पढ़ें: पूर्णिया विश्वविद्यालय में करीब 98 हजार विद्यार्थियों को एबीसी आइडी : प्रो विवेकानंद
How it Works: ABC ID कैसे काम करती है?
ABC प्लेटफॉर्म पर छात्र का एक यूनिक अकाउंट बनाया जाता है. मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के स्कोर्ड Academic Credits को इस अकाउंट में अपलोड करते हैं. जरूरी पड़ने पर यही Credits दूसरे इंस्टीट्यूशन में ट्रांसफर या डिग्री प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जा सकता है.
Needed Documents for ABC ID: ABC ID बनाने के लिए क्या जरूरी होता है?
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- DigiLocker Account
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी की जानकारी
- छात्र की व्यक्तिगत जानकारी
Note: ABC ID के बारे में इस आर्टिकल में एक बेसिक जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: APAAR ID Explained: One Nation One Student ID क्यों है हर Student के लिए जरूरी?
