ICAI CA Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की CA सितंबर 2026 और नवंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कम समय बचा है. बिना लेट फीस के आवेदन करने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2026 है. फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेटका इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
लेट फीस के साथ ICAI की CA परीक्षा के लिए 21 तक कर सकते हैं अप्लाई
ICAI परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2026 है. लेट फाइन के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 तक है.
ICAI CA Exam 2026: परीक्षा कब होगी?
CA Foundation September 2026
- पेपर 1: 10 सितंबर
- पेपर 2: 12 सितंबर
- पेपर 3: 14 सितंबर
- पेपर 4: 16 सितंबर
CA Intermediate September 2026
ग्रुप 1- 3, 6 और 8 सितंबर
ग्रुप 2- 10, 12 और 14 सितंबर
CA Final November 2026
ग्रुप 1- 1, 4 और 6 नवंबर
ग्रुप 2- 8, 10 और 12 नवंबर
ICAI CA Exam 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करें.
- संबंधित परीक्षा (Foundation/Intermediate/Final) चुनें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
क्या है ICAI CA Exam?
Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) देश में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स और परीक्षाओं का संचालन करने वाली वैधानिक संस्था है. इसके माध्यम से हर साल हजारों छात्र CA Foundation, Intermediate और Final परीक्षा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें-BPSC 72वीं परीक्षा में बदले नियम, अब हर 15 मिनट में होगी CCTV जांच, जानिए नई व्यवस्था
