Delhi Results : ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी, कहा विकास जीता, CAA, NRC को जनता ने नकारा

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने ट्‌वीट किया-मैं अरविंद केजरीवाल को इस जीत पर बधाई देती हूं. जनता ने भाजपा को नकार दिया है. जनता ने विकास के मुद्दों पर […]

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने ट्‌वीट किया-मैं अरविंद केजरीवाल को इस जीत पर बधाई देती हूं. जनता ने भाजपा को नकार दिया है. जनता ने विकास के मुद्दों पर वोट किया और सीएए, एनआरसी और एनपीआर को खारिज कर दिया.

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है और वह स्पष्ट बहुमत की ओर है. उसे 70 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों पर बढ़त हासिल है. बहुमत के लिए कुल 36 सीट चाहिए जिससे भाजपा बहुत आगे है. पिछले चुनाव में आप को 67 सीट मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >