अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री को न्यौता भेजा

नयी दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. आप सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया. केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. […]

नयी दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. आप सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया. केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है, साथ ही यह सूचना भी है कि इस समारोह में किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं किया जायेगा. यानी कि किसी दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >