अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण में शामिल होगा ‘बेबी मफलरमैन’, पार्टी ने ट्‌वीट किया-Suit up Junior!

नयी दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है. 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में वह बच्चा भी शामिल रहेगा, जिसकी तसवीर 11 फरवरी को ‘मफलर मैन’ के रूप […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है. 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में वह बच्चा भी शामिल रहेगा, जिसकी तसवीर 11 फरवरी को ‘मफलर मैन’ के रूप में वायरल हुई थी.

आम आदमी पार्टी की ओर से कल एक ट्‌वीट किया गया था, जिसमें इस संबंध में जानकारी दी गयी थी. ट्‌वीट में बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में ‘बेबी मफलरमैन’ को आमंत्रित किया गया है.

ट्‌वीट में लिखा गया है-‘बेबी मफलरमैन’ को 16 तारीख के समारोह में आमंत्रित किया गया है. तैयार हो जाओ जूनियर मफलर मैन.जूनियर मफलर मैन एक साल का एक बच्चा है, जो तसवीर में चश्मा पहने हुए है और अरविंद केजरीवाल की पहचान बन चुके मफलर को भी पहना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >