करियर में ट्रेंड कर रहे हैं ये सेक्टर

बीते कुछ वर्षों में बिजनेस एवं मार्केटिंग से जुड़े कई सेक्टर पूरी तरह बदल गये हैं. इन सेक्टर में कामकाज का तरीका भी पहले से अलग हो चुका है. जिसके चलते इनमें जॉब के मौके और मार्केट शेयर भी बढ़ गया है.

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर इन्फॉर्मेशन शेयरिंग के मायने भी बदल गये हैं. इन दिनों पारंपरिक सेक्टर की तुलना में युवाओं के लिए मास कम्युनिकेशन, मीडिया साइंस, फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग और लिबरल आर्ट्स में नये स्कोप बन रहे हैं.

ऑफबीट करियर

शिखर चंद जैन

बीते कुछ वर्षों में बिजनेस एवं मार्केटिंग से जुड़े कई सेक्टर पूरी तरह बदल गये हैं. इन सेक्टर में कामकाज का तरीका भी पहले से अलग हो चुका है. जिसके चलते इनमें जॉब के मौके और मार्केट शेयर भी बढ़ गया है.

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर इन्फॉर्मेशन शेयरिंग के मायने भी बदल गये हैं. इन दिनों पारंपरिक सेक्टर की तुलना में युवाओं के लिए मास कम्युनिकेशन,

मीडिया साइंस, फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग और लिबरल आर्ट्स में नये स्कोप बन रहे हैं.

मास कम्युनिकेशन

अपने नाम के मुताबिक ही इस फील्ड की मांग बड़ी संख्या में लोगों के साथ संवाद है. अगर भाषाओं को समझने, लिखने और बोलने में आपकी अच्छी कमांड है और आप लोगों के साथ संवाद के माध्यम से जुड़ने में सक्षम हैं, तो यह फील्ड आपके लिए है. आप दूसरों की मन:स्थिति समझने की क्षमता रखते हैं और आउट ऑफ बॉक्स आइडियाज अप्लाई करने में हिचकते नहीं हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. इन सब के साथ लगातार सीखने की इच्छा आपको अतिरिक्त लाभ दिलायेगी. मास कम्युनिकेशन में डिग्री आपको ट्रेडिशनल ही नहीं न्यू एज मीडिया में भी रोजगार के अवसर दिला सकती है. मास कम्युनिकेशन में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं. अगर आप मास कम्युनिकेशन उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं, तो आपको डबल बेनिफिट मिलेगा और आपका करियर नयी ऊंचाई पर जा सकता है. जिन छात्रों को फिल्म लाइन में अपना करियर बनाना है, उनके लिए भी मास कम्युनिकेशन की डिग्री बेहद उपयोगी और फायदेमंद साबित होगी.

मीडिया साइंस

हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाज की बुनावट में बड़ी भूमिका निभाती है. इसमें मीडिया डेवलपमेंट एजेंट का काम करती है. मास मीडिया के फील्ड में मीडिया साइंस एक कोर्स है. इसमें रेडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, टीवी सब शामिल है. मीडिया साइंस को एक जनरल सब्जेक्ट की तरह ट्रीट किया जा सकता है. लेकिन, इसमें कुछ स्पेसिफिक एरिया कवर किये जाते हैं. जैसे, एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन, इवेंट मैनेजमेंट आदि. मीडिया साइंस में बैचलर डिग्री रोजगार के अवसर दे सकती है. मीडिया साइंस का कोर्स कंप्लीट करके ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, मीडिया घरानों, विभिन्न इंडस्ट्रीज, फैशन एंड इवेंट फोटोग्राफी, न्यूज एंकरिंग, न्यूज होस्ट, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, मार्केट रिसर्च आदि में जॉब कर सकते हैं. अतिरिक्त योग्यता व अवसर के लाभ के लिए मीडिया में मास्टर्स डिग्री ली जा सकती है. इससे डिजिटल फोटोग्राफी, डिजिटल मार्केटिंग और फैकल्टी पोजीशन के चांस भी बढ़ते हैं.

फैशन डिजाइनिंग एंड इंटीरियर्स

बड़ी-बड़ी शादियों, फिल्म इंडस्ट्री, रेड कारपेट इवेंट्स और सेलिब्रिटी आदि के लिए फैशन डिजाइनर्स ही कपड़े डिजाइन करते हैं. ये ट्रेंड के साथ चलते हैं और नाम कमा लेते हैं, तो खुद ही ट्रेंडसेटर भी बन जाते हैं. फैशन डिजाइनर को माहौल, मौसम और मौके के मुताबिक फैब्रिक, कलर, डिजाइन, स्थानीय संस्कृति, मौजूदा फैशन ट्रेंड आदि की जानकारी होनी चाहिए. इसके बेसिक प्रोसेस में रिसर्च, कागज पर स्केचिंग तैयार करने के लिए पैटर्न पीस की शेपिंग और असेंबलिंग आदि शामिल हैं. इन दिनों लोगों में फैशन कॉन्शसनेस बढ़ने के कारण फैशन डिजाइनर्स की काफी डिमांड है. डिजाइनिंग का कोर्स प्रतिष्ठित एवं मान्यताप्राप्त इंस्टीट्यूट से करना चाहिए. इंटीरियर डिजाइनर्स घरों, दफ्तरों, शोरूम, कारपोरेट हाउस आदि की डिजाइनिंग, रिनोवेशन, फर्नीचर, कलर स्कीम, लाइटिंग आदि का काम करते हैं. इन्हें उपलब्ध स्पेस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना आना चाहिए. इनकी कोशिश होनी चाहिए कि नेचुरल रोशनी ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध हो सके और इलेक्ट्रिसिटी का कम से कम इस्तेमाल हो. इसके लिए 3डी डिजाइन, इंटीरियर आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन में कोर्स करना जरूरी है, ताकि पेशे की बारीकियों व तकनीकी जरूरतों को समझा जा सके.

लिबरल आर्ट्स

साहित्य, भाषा, कला, संगीत और दर्शन के इतिहास, गणित, मनोविज्ञान, विज्ञान और इतिहास के खास हिस्से इसमें शामिल हैं. लिबरल एजुकेशन विद्यार्थी को समाज में विविधता और परिवर्तन से डील करने के लिए तैयार करती है. यहां आर्ट्स, बायोलॉजी और फिजिकल साइंस का कॉन्बिनेशन, सोशल साइंस, ह्युमेनिटी आदि सीखने को मिलते हैं. लिबरल आर्ट्स की शाखाओं में इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, मीडिया स्टडीज, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक पॉलिसी एंड स्टेटिसटिक्स आदि शामिल हैं. लिबरल आर्ट्स की डिग्री रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवा सकती है. मास्टर डिग्री लेना एडिशनल क्वालिफिकेशन माना जाता है. इससे आपकी आर्थिक, सामाजिक समझ, जानकारी और जनरल नॉलेज का दायरा काफी बढ़ जाता है. यह क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन और क्रिटिकल थिंकिंग इंप्रूव करती है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >