UPSSSC Recruitment 2024: असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के पदों पर होने वाली है बंपर नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है. जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी.

Also Read: जारी होने वाला है SBI Clerk Prelims Result 2024, यहां से कर सकेंगे चेक

UPSSSC Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और 11 मार्च, 2023 को बंद हो जाएगी. आवेदन को संपादित करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2024 तक है.

UPSSSC Recruitment 2024: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 1828 पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे रिक्ति विवरण देख सकते हैं:

  • सहायक लेखाकार (सामान्य): 668 पद

  • ऑडिटर: 209 पद

  • असिस्टेंट अकाउंटेंट: 1 पद

  • सहायक लेखाकार (विशेष): 950 पद

UPSSSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

ध्यान रहे बिना आवेदन शुल्क के अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. यहां आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

UPSSSC Recruitment 2024: ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें.

  • पंजीकरण संख्या व पावर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा.

  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें.

  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.

  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.

  • भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की छायाप्रति अपने पास रख लें.

UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी में ऐसे होगा सेलेक्शन

असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2023)/03 के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट-2023 (PET 2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिनके पास प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट-2023 (PET-2023) पास करने का सर्टिफिकेट हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >