UPSC CSE 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

UPSC CSE 2024 Notification Out: यूपीएससी आज 14 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी हो गई. उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए 5 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSC CSE 2024 Notification Out: संघ लोक सेवा आयोग ने आज, 14 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रॉसेस भी शुरू कर दिया गया है. एप्लिकेशन फॉर्म upsconline.nic.in पर मौजूद है.

Also Read: Haryana Police Recruitment 2024: 12वीं पास के लिए कांस्टेबल की 6000 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

UPSC CSE 2024: सीएसई के लिए आवेदन कैसे करें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा.

  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

UPSC CSE 2024: जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को अपना यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2024 भरते समय निम्नलिखित विवरण और दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • वैध ईमेल आईडी

  • मोबाइल नंबर

  • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

  • वैध फोटो पहचान पत्र

  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण

  • शुल्क भुगतान का विवरण

UPSC CSE 2024: आयु सीमा

यूपीएससी सीएसई आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष या अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. हालाकि, कुछ कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, रक्षा सेवा कर्मियों और अन्य के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. वहीं उम्र सीमा से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार जान पाएंगे.

UPSC CSE 2024: शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाला उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई 2024 के लिए आवेदन कर सकता है. मान्यता प्राप्त व्यावसायिक योग्यता (इंजीनियरिंग, मेडिकल, आदि) वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं.

  • वे अभ्यर्थी जिन्होंने क्वालीफाइंग परीक्षा दे दी हैं, लेकिन इनके परिणाम प्रतीक्षित हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-I (डीएएफ 1) में अपेक्षित अर्हता परीक्षा का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.

  • असाधारण मामलों में, आयोग ऐसे उम्मीदवार को उम्मीदवार के रूप में मान सकता है जिसके पास उपरोक्त कोई भी योग्यता नहीं है, बशर्ते कि उम्मीदवार ने किसी अन्य संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसका मानक, सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग की राय में उचित है.

  • जिन अभ्यर्थियों ने फाइनल प्रोफेशनल एमबीबीएस या किसी अन्य समकक्ष प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के समय तक अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं की है, उन्हें परीक्षा में अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा, बशर्ते उन्हें साक्षात्कार के समय संबंधित प्राधिकारी के सक्षम मूल डिग्री या प्रमाण पत्र जमा करने होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >