UP Police Constable City Inmation Slip 2024: जारी होने वाला है यूपी पुलिस कांस्टेबल के सिटी इंटीमेशन स्लिप

UP Police Constable City Inmation Slip 2024: आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप कल यानी 10 फरवरी को जारी की जाएगी. कांस्टेबल पद के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा में कुल 48 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे.

UP Police Constable City Inmation Slip 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कल, 10 फरवरी को शहर की सूचना पर्ची जारी करेगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से अपनी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें यहां देखें

Also Read: ISRO Jobs 2024: इसरो में विभिन्न पदों पर हो रही है नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

UP Police Constable City Inmation Slip 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें शहर-सूचना पर्ची

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर उपलब्ध परीक्षा शहर लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको ‘शहर सूचना’ लिंक पर क्लिक करना होगा.

  • पूछे गए विवरण दर्ज करें.

Also Read: Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर मांगे आवेदन

13 फरवरी को जारी किए जा सकते हैं एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी होंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन व पासवर्ड दर्ज करना होगा. एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा का दिन, शिफ्ट, समय और परीक्षा केंद्र का स्थान पता चल जाएगा.

UP Police Constable Admit Card 2024: डाउनलोडिंग स्टेप्स

यूपी पुलिस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

1.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें

2.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें

3.अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो आपको आवेदन पत्र भरते समय दिया गया था

4.सबमिट बटन पर क्लिक करें

5.एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचें

6.अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं

UP Police Constable Admit Card 2024: एग्जाम डेट

उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक पुलिस में आरक्षी (Constable) के हजारों विज्ञापित पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को किया जाना है.

UP Police Constable Admit Card 2024: रिटेन के बाद फिजिकल और मेडिकल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. वहीं, फिजिकल परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >