SSC JE Final Answer Key 2023: एसएससी जेई की फाइनल आंसर की रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

SSC JE Final Answer Key 2023, SSC JE 2023 final answer keys and marks released: कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जनवरी, 2024 को अंतिम उत्तर कुंजी और अंकों के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं जारी कर दी हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं.

SSC JE Final Answer Key 2023, SSC JE 2023 final answer keys and marks released: कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जनवरी, 2024 को अंतिम उत्तर कुंजी और अंकों के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं जारी कर दी हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं. कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम 5 जनवरी को घोषित कर दिया है.

Also Read: JEE Mains 2024 के लिए अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

SSC JE Final Answer Key 2023: ऐसे करें आंसर की डाउनलोड

  • ssc.nic.in पर जाएं.

  • यहां SSC JE Final Answer Key 2023 Download लिंक पर क्लिक करें.

  • रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.

  • फाइनल आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी.

  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें.

SSC JE Final Answer Key 2023: क्या कहा गया है ऑफिशियल नोटिफिकेशन में

ऑफिशिल नोटिफिकेशन के अनुसार “आगे, आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए/शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक भी 18.01.2023 को आयोग की वेबसाइट (यानी https://ssc.nic.in) पर उपलब्ध कराए जाएंगे. यह सुविधा भी 18.01.2024 से 01.02.02024 तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने उपयोगकर्ता नाम और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/मार्कस्टैब पर क्लिक करके अपने अंक देख सकते हैं”

SSC JE Final Answer Key: इतने पदों पर वैकेंसी, जानें वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1374 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >