SSC GD Answer Key 2024 Date: जारी होगा एसएससी जीडी आंसर की, ऑबजेक्शन विंडो भी खोली जाएगी

SSC GD Answer Key 2024 Date: एसएससी जीडी आंसर की 2024 उचित समय पर जारी की जाएगी.परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए अपडेट के लिए एसएससी की नई वेबसाइट देखते रहें.

SSC GD Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस सप्ताह जीडी उत्तर आंसर की जारी करने की उम्मीद है. लेटेस्ट एसएससी जीडी कांस्टेबल अपडेट के अनुसार, आंसर की और रेस्पॉन्स शीट 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक आयोजित परीक्षा और 30 मार्च, 2024 को आयोजित रि एक्जाम के लिए एक साथ जारी की जाएगी.

SSC GD Answer Key 2024: कहां से डाउनलोड करें आंसर की

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध आंसर की पेज पर क्लिक करें.
पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं.
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

आंसर की जारी होने के बाद ऑबजेक्शन विंडो भी खुल जाएगी. सभी उम्मीदवार जो ऑबजेक्शन उठाना चाहते हैं, वे प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में एक राशि का भुगतान करके नोटिस पर दिए गए निर्धारित समय के भीतर ऐसा कर सकते हैं.

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी

SSC GD 2024: ऑबजेक्शन विंडो

एसएससी जीडी आंसर की 2024 जल्द ही जारी होने वाली है. एक बार जारी होने के बाद, एक आपत्ति विंडो खुलेगी, आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में उठाई जा सकती है. प्रत्येक चुनौती के लिए 100/- का शुल्क देना होगा. उम्मीदवार, कृपया ध्यान दें कि मेल, पोस्ट आदि के माध्यम से किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

फीस और प्रोसेस

आयोग उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए आमंत्रित करेगा, जिसके लिए उन्हें 100/- रुपये का भुगतान करना होगा.वे आपके लॉगिन विवरण का उपयोग करके एसएससी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ऑबजेक्शन प्रस्तुत कर सकते हैं.एसएससी जीडी आंसर की नोटिस आपत्तियां उठाने की तारीखों की घोषणा करेगा.आपत्तियां प्रस्तुत करने से पहले अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक उत्तर देना होगा.वे निम्नलिखित विधि के आधार पर अपने अंकों की गणना कर सकते हैं:

सही उत्तर के लिए – 2 अंक जोड़ें
गलत उत्तर के लिए – 0.25 अंक घटाए गए

SSC GD Constable Exam 2024: जॉब प्रोफाइल

सीआरपीएफ- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (चुनाव के समय वीआईपी सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए)
ITBP (भारत और चीन के बीच सीमा की सुरक्षा के लिए (लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक)
बीएसएफ (भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए)
सीआईएसएफ- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ द्वारा प्रशासित दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >