SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई के पद पर हो रही है नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है.

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 में उप-निरीक्षक के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. पंजीकरण प्रक्रिया भी ssc.gov.in पर शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है.

OPSC OJS 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग में निकली इन पदों पर नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: ऐसे करें अप्लाई?

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.
डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करें और आवेदन करें.
आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें.

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: इतने पदों पर होगी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक, इस साल आयोग कुल 4,187 रिक्तियों के लिए दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस SI पुरुष: 125 रिक्तियां
दिल्ली पुलिस SI महिला: 61 रिक्तियां
सीएपीएफ एसआई: 4,001 रिक्तियां

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: चयन प्रक्रिया
एसआई पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. सीबीटी परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 13 मई 2024 को किया जाना निर्धारित है. इस वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: आवश्यक आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा. आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करना होगा. एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन निशुल्क कर सकते हैं.

SSC Delhi Police, CAPF SI 2024: आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त 2024 को 20 से 25 साल के बीच हो. इसका मतलब ये भी है कि कैंडिडेट 2 अगस्त 1999 के पहले और 1 अगस्त 2004 के बाद न जन्मा हो. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >