Sarkari Naukri-Result 2024 Live: सरकारी विभाग के इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, गवर्मेंट जॉब के लिए यहां से करें अप्लाई

Sarkari Naukri-Result 2024 Live, Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 Notification, Jharkhand High Court Vacancy, BPSC, West Bengal Police Bharti: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2024 से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.

Live Updates
12:45 PM. 8 Mar 24 12:45 PM. 8 Mar

DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसबी एमटीएस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पदों के लिए उम्मीदवार आज यानी 8 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. आवेदन जमा करने की अवधि 8 मार्च तक के लिए ही है.दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्तियां निकाली हैं. जिसके माध्यम से कुल 567 रिक्त पद भरे जाने हैं. इनमें महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण,योजना विभाग समेत अन्य विभागों के पद शामिल हैं.

11:28 AM. 8 Mar 24 11:28 AM. 8 Mar

Police Constable Recruitment 2024 : पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेन्ट बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने पुलिस कांस्टेबल के 11749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 7 मार्च से शुरू की है. पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में आवेदन को इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2024 है. आवेदन में करेक्शन विन्डो के खुलने की तिथि 8 अप्रैल 2024 से 14 अप्रैल 2024 तक रहेगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की इस भर्ती में आवेदन करने से पहले भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://prb.wb.gov.in/ पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.

9:42 AM. 8 Mar 24 9:42 AM. 8 Mar

UCEED 2024 Result: आईआईटी बॉम्बे ने 8 मार्च को यूसीईईडी 2024 का परिणाम जारी कर दिया है. छात्रों के लिए परिणाम जांचने का लिंक यूसीईईडी लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध है. जो लोग बीडीएस कार्यक्रम के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने यूसीईईडी 2024 परिणाम की जांच करने के लिए अपने लॉगिन सहायता और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं. UCEED 2024 स्कोरकार्ड 11 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. छात्र आगे के प्रवेश के लिए अपना यूसीईईडी 2024 स्कोरकार्ड 12 जून, 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं.

8:56 AM. 8 Mar 24 8:56 AM. 8 Mar

MP Police Constable Result 2024 Out: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने आज, 07 मार्च, 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है. सभी उम्मीदवार जिसने एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा दी है, वे अब आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 18 सितंबर 2023 तक 12 जिलों में किया गया था.

6:45 AM. 8 Mar 24 6:45 AM. 8 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: निफ्ट पटना में ग्रुप-सी के इन पदों पर करें आवेदन

NIFT Recruitment 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) पटना ने ग्रुप-सी के 30 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 मार्च, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

6:45 AM. 8 Mar 24 6:45 AM. 8 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: UPPSC PCS Prelims 2024 Exam स्थगित

UPPSC PCS Prelims 2024 Exam Postponed: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है. घोषणा के अनुसार, संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) परीक्षा 2024 में खुलासा नहीं किए गए कारणों से देरी हुई है.

6:44 AM. 8 Mar 24 6:44 AM. 8 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: DRDO करेगा अप्रेंटिस के पदों पर बहाली

DRDO Apprentice Recruitment 2024: एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएम), एपीजे अब्दुल कलाम के मिसाइल कांप्लेक्स डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला है. एएसएम ने ग्रेजुएट, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 90 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि एक वर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >