Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर यहां सबकुछ
Copied link
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
8:12 PM. 21 Jan 242:42 PM. 21 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी
BSEB Inter Admit Card 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
8:12 PM. 21 Jan 242:42 PM. 21 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने निकाली वैकेंसी
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 102 पदों को भरेगा. पंजीकरण प्रक्रिया 29 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी.
8:12 PM. 21 Jan 242:42 PM. 21 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: असिस्टैंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
BPSC Result: असिस्टैंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें यहां लिस्ट
8:12 PM. 21 Jan 242:42 PM. 21 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ईएसआईसी में 146 पदों के निकली वैकेंसी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ईएसआईसी ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट्स और ट्यूटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 146 पदों को भरेगा.
8:12 PM. 21 Jan 242:42 PM. 21 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
CTET Exam 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पर भूलकर भी ना करें यह काम
9:42 PM. 20 Jan 244:12 PM. 20 Jan
जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
आईबीपीएस ने 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी, 2024 को आईबीपीएस एसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है. एसओ मुख्य परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को निर्धारित है.
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: NLC में अप्रेंटिस के 632 पदों पर निकली वैकेंसी
NLC में अप्रेंटिस के 632 पदों पर निकली वैकेंसी, इतने मिलेंगे स्टाइपेंड
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन राज्यों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 130 पदों पर निकाली वैकेंसी
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान एंड निकोबार एवं सिक्किम के उम्मीदवारों से अप्रेंटिस के 130 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि 1 वर्ष है.
AAI Recruitment 2024: इन राज्यों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 130 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: XAT 2024 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
XAT 2024 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक xatonline.in से करें चेक
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी. यह संशोधन छात्रों को परीक्षा देने और सुधार करने के लिए सालाना दो अवसर प्रदान करेगा. 2025 में, सीबीएसई परीक्षाओं में तनाव को कम करने और छात्रों की सफलता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं. ऐसा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था. उनके अनुसार, साल में दो बार बोर्ड प्रारूप को 2024-2025 शैक्षणिक वर्ष से लागू किया जाएगा.
CBSE Board Exam: साल में दो बार होगी सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एमपी बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगी एक्स्ट्रा आंसर-शीट
MP Board Exam: कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा में नहीं मिलेगी एक्स्ट्रा आंसर-शीट, एक ही कॉपी में लिखना होगा पेपर
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: 21 जनवरी से जारी होगा झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (JSSC CGL ) का एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. जेएसएससी ने कहा है कि परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जल्द ही जारी होगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2025 वैकेंसी भरी जाएंगी.
JSSC CGL Admit Card 2024: 21 जनवरी से जारी होगा झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: फॉर्म में करेक्शन करने का आज लास्ट डेट
UP Police Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फॉर्म में करेक्शन करने का आज लास्ट डेट, फटाफट करें अप्लाई
9:02 PM. 20 Jan 243:32 PM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 सत्र 1 के प्रवेश पत्र जारी करेगी. परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने वाली है और एनटीए ने कहा कि प्रवेश पत्र प्रत्येक परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे. जेईई मेन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दी गई हैं.
2:59 PM. 20 Jan 249:29 AM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: बिहार में ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर समेत 1051 रिक्तियां
कृषि विज्ञान एवं पौधा संरक्षण में स्नातक करनेवाले युवाओं को बिहार लोक सेवा आयोग सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका दे रहा है. हाल में बीपीएससी ने ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर समेत 1051 पदों पर आवेदन जानें इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से.
2:59 PM. 20 Jan 249:29 AM. 20 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग करेगा कांस्टेबल के 4919 पदों पर बहाली
दसवीं पास उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल के पद पर सरकारी नौकरी से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 फरवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य बातें
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.