RRB Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर नियुक्ति, मिलेगी इतनी सैलरी

RRB ALP Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली है. रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है.

RRB ALP Recruitment 2024 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 20 जनवरी को सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोलेगा. 18 जनवरी को जारी अधिसूचना में आरआरबी एएलपी में 5,696 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 20 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 तक जमा कर सकेंगे.

Also Read: UP Police Bharti 2024 : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 60 हजार पदों के लिए आए 50 लाख आवेदन, एक पद पर 83 दावेदार

RRB ALP Recruitment 2024 Out: वेतनमान

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी पे स्केल 19900- 63200/- (Level-2) के अनुसार मिलेगी.

RRB ALP Recruitment 2024 Out: पात्रता मापदंड

असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए 10वीं के साथ फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक या इसके समकक्ष ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. या 10वीं पास करके मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो यह 18 से 30 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

RRB ALP Selection Method 2024: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में निम्न लिखित चरण शामिल हैं:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)

दस्तावेज़ सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण

RRB ALP Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?

  • आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए, आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, indianrailways.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर, आपको “RRB ALP Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करना होगा.

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको एक पृष्ठ दिखाई देगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी. आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी.

RRB ALP Recruitment 2024: फॉर्म 2024 भरने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, indianrailways.gov.in पर जाएं।

  • “RRB ALP Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें.

  • अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करें.

  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

  • अपना आवेदन पत्र जमा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >