GTB HOSPITAL में जूनियर रेजिडेंट की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त

गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ओर से जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है.

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट की रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया जारी है. योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है.

GTB Hospital Recruitment 2024

वे उम्मीदवार जो मेडिकल के क्षेत्र में जॉब की तलाश कर रहे हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ओर से जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 तक है. योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त से पहले आवेदन कर लें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 43 पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है.

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री का होना आवश्यक है. वही फॉर्म अप्लाई करने वाले आवेदक का उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही जो कैंडीडेट्स एससी-एसटी वर्ग के हैं उनके लिए 35 वर्ष, पीएच के लिए 40 वर्ष और ओबीसी के लिए 33 वर्ष निर्धारित किया गया है.

चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते हैं उन्हें इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जाएगा. इंटरव्यू में जो उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करते हैं. उनको ही इस भर्ती के लिए सेलेक्ट किया जाएगा. इंटरव्यू अपने निर्धारित समय पर 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी.

आवेदन कैसे करें-

  • 1. सबसे पहले GTB Hospital के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  • 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read- Sarkari Naukri : पंजाब सरकार की ओर से जेल वार्डर और जेल मेट्रन की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

also read- SBI 2024 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >