Punjab Board PSEB 10th, 8th Result Updates 2020 : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 5 वीं और 8 वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम

पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड ने घोषित कर दिया है. इसके अलावा , 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा कि गई है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने ग्रेडिंग प्रणाली और व्यापक सातत्य मूल्यांकन ( कॉमप्रिहेंसिव कंटिन्यूअस एवैल्यूएशन) के आधार पर कक्षा 10वीं, 5 वीं और 8 वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए हैं.

पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड ने घोषित कर दिया है. इसके अलावा , 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा कि गई है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने ग्रेडिंग प्रणाली और व्यापक सातत्य मूल्यांकन ( कॉमप्रिहेंसिव कंटिन्यूअस एवैल्यूएशन) के आधार पर कक्षा 10वीं, 5 वीं और 8 वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए हैं.

आधिकारिक साइट पर जारी किया गया रिजल्ट

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर ने बताया कि कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि कोरोनावायरस के कारण हुए लॉ़कडाउन के कारण विद्यार्थियों का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है. विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना दसवीं, पांचवीं और आठवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट इंडियरिजल्ट्सडॉटकॉम पर भी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं. कोरना वायरस के कारण छात्रों की प्री बोर्ड की परीक्षा में पाए गए उनके अंकों के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रोमोट किया गया है.

छात्रों के मार्कशीट पर लिखा होगा कुछ ऐसा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5 में 3.22 लाख से अधिक छात्र हैं, कक्षा 8 में 3.15 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 10 में 3.17 छात्र हैं. पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को पूरा किए बिना कक्षा 5, 8 और 10 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया है. जिन छात्रों को परीक्षा आयोजित लिए बिना पदोन्नत किया गया है, उनके मार्कशीट में “कोरोनावायरस के कारण पदोन्नत” लिखा होगा.

बीते वर्षों का कुछ ऐसा है पास प्रतिशत आंकड़ा

बीते वर्षों में देखा जाए तो वर्ष 2019 के लिए, पास प्रतिशत 85.56% था वहीं 2018 के लिए यह 57.50% था और वर्ष 2017 के लिए पास प्रतिशत 72.25% था. उल्लेखनीय रूप से, 2014, 2015, 2016 और 2017 में, कुल पास प्रतिशत क्रमश 81.09 प्रतिशत, 76.24 प्रतिशत, 76.77 प्रतिशत और 62.36 प्रतिशत था.

जल्द जारी कि जाएगी बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा की तिथि

पंजाब बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा की तिथि जल्द जारी कि जाएगी. बोर्ड ने पहले भी दो बार अपनी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था, पर कोरोना वायरस के कारण परीक्षा करवाना संभव नहीं हो पाया था. आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षाएं 3 अप्रैल से 23 अप्रैल तक करवई जानी थी और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होने वाला था. लेकिन देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पंजाब बोर्ड को दूसरी बार परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था. इससे पहले परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >