दूरदर्शन पर नौवीं और दसवीं की ऑनलाइन कक्षा, जिले के 50 हजार छात्रों को होगा फायदा

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ की संयुक्त पहल से 20 अप्रैल से डीडी बिहार सहित 12 डीटीएच चैनल पर मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है.

पूर्णिया : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ की संयुक्त पहल से 20 अप्रैल से डीडी बिहार सहित 12 डीटीएच चैनल पर मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. इस कार्यक्रम का फायदा बिहार बोर्ड के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विशेषकर मिलेगा. असल में यह कार्यक्रम नौवीं एवं दसवीं कक्षा की पाठ्य पुस्तक पर आधारित होगा. जिले के 193 उच्च विद्यालय के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका प्रत्यक्ष तौर पर लाभ हासिल होगा.

इस संबंध में उच्च विद्यालय मरंगा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव ने बताया कि कक्षा नौवीं एवं दशवीं के छात्र-छात्राओं से अपील की गयी है कि वे इस शैक्षणिक प्रसारण को घर पर ही अवश्य देखें. साथ ही अभिभावकों से खासतौर से आग्रह किया है कि इस प्रसारण को बच्चों को निश्चित रूप से दिखाएं ताकि बच्चे लाक डाउन में भी घर बैठे आगे की शिक्षा का लाभ उठा सकें. उन्होंने बताया कि मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे का होगा.

इस कार्यक्रम के बीच-बीच में कोरोना वायरस से बचाव के तरीके पर भी जागरूक किया जायेगा. सरकारी स्कूलों के बच्चों को डोर टू डोर हो किताब वितरण पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने मांग की है कि शिक्षा विभाग डोर टू डोर अभियान चलाकर नामांकित बच्चों को सरकारी किताबें मुहैया कराये. उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूल के छात्रों के किताब की व्यवस्था हो गयी है. इसी प्रकार से सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भी किताब की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि एक से वर्ग दशम तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में किताब नहीं रहने की वजह से परेशानी होगी. उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का इस मसले पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >