एनटीए आईसीएआर-एआईईईए 2020 : एग्रीकल्चर इंडस्ट्री की ओर बढ़ाएं कदम

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, अखिल भारतीय स्तर पर आईसीएआर-ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनिशेन (एआईईईए)-2020 का आयोजन करने जा रही है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, अखिल भारतीय स्तर पर आईसीएआर-ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनिशेन (एआईईईए)-2020 का आयोजन करने जा रही है. यदि आप एग्रीकल्चर, हार्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, फूड न्यूट्रिशन एवं डाइटिक्स आदि के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस परीक्षा के माध्यम से कृषि की शिक्षा प्रदान करनेवाले प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेकर आगे की राह आसान बना सकते हैं. जानें एनटीए आईसीएआर-एआईईईए 2020 के बारे में विस्तार से…

कृषि के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए)-2020 के माध्यम से किसी प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने का मौका दे रही है. यदि आप भी एग्रीकल्चर व टेक्नोलॉजी से संबंधित क्षेत्र में अपना भविष्य देखते हैं, तो इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. जानें इस परीक्षा, इससे जुड़े काेर्सेज एवं दाखिला देनेवाले विश्वविद्यालयों के बारे में.

यूजी कोर्स, जिनमें मिलेगा प्रवेश

आईसीएआर-एआईईईए (यूजी) 2020 के जरिये आईसीएआर से मान्यताप्राप्त कृषि विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र-2020-21 में 11 बैचलर डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा. ये कोर्स हैं- बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, बीएफएससी, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस, फूड न्यूट्रिशन एवं डाइटिक्स, बीएससी (ऑनर्स) सेरीकल्चर, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक बायो-टेक्नोलॉजी.

परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता

आईसीएआर-एआईईईए यूजी-2020 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, एग्रीकल्चर (पीसीबी/ पीसीएमबी/ पीसीएम/ इंटर-एग्रीकल्चर कॉम्बिनेशन) विषयों से पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 अगस्त, 2020 के आधार पर 16 वर्ष होनी चाहिए. कोर्स के अनुसार योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >