NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

navodaya vidyalaya vacancy 2024: नवोदय विद्यालय में नन टिचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं.

NVS Recruitment 2024: एनवीएस भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कि गई है. इसके अंर्तगत 1377 गैर-शिक्षण पदों के लिए नियुक्ति निकाली गई है, इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है. आवेदन लिंक 30 अप्रैल, 2024 तक सक्रिय है. इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

NVS Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल्स

महिला स्टाफ नर्स – 121 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 5 पद
ऑडिट असिस्टेंट – 12 पद
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – 4 पद
कानूनी सहायक – 1 पद
स्टेनोग्राफर – 23 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर – 2 पद
कैटरिंग सुपरवाइजर – 78 पद
जूनियर सचिवालय सहायक – 381 पद
इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर – 128 पद
लैब अटेंडेंट – 161 पद
मेस हेल्पर – 442 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ – 19 पद

NVS Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न

एनवीएस परीक्षा 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: प्रतियोगी परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार/कौशल परीक्षा. चयन के लिए विचार किए जाने के लिए उम्मीदवारों को दोनों चरणों को पास करना होगा. एनवीएस परीक्षा पैटर्न 2024 प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग है, और उम्मीदवार अपने संबंधित पदों के लिए परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं.

आंगनवाड़ी वर्कर के लिए करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

NVS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

महिला स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 1000 रुपये का आवेदन शुल्क और 500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा, जिससे कुल राशि 1500 रुपये होगी. महिला स्टाफ नर्स को छोड़कर सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा. प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये है, जिससे कुल राशि 1000 रुपये हो जाती है. किसी भी पद पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से केवल 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

NVS Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
एनटीए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आगे बढ़ें
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >