JSSC : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में कुल 455 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड सचिवालय में स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं. वे 6 सितंबर से अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म अप्लाई करने की प्रक्रिया 6 सितंबर से 6 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित किया गया है. साथ ही आवेदन करते समय अगर फॉर्म में किसी भी तरह की त्रुटि हो जाती है तो उसमें संशोधन करने के 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया है.

वर्गानुसार भर्ती संख्या

इस भर्ती के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों के लिए कुल 455 वैकेंसी जारी किया है.

वर्गसंख्या
अनारक्षित वर्ग 182
एसटी118
कमजोर वर्ग 45
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 37
एससी45
पिछड़ा वर्ग 27
JSSC RECRUITMENT

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

योग्यता – स्नातक , साथ ही आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है.

आयु सीमा – 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं उन्हें सलाह दिया जाता है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करें.

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य 100 रुपये
ओबीसी100 रुपये
ईडब्ल्यूएस100 रुपये
एससी50 रुपये
एसटी50 रुपये
JSSC RECRUITMENT

also read- ITBP Recruitment 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल की पदों के लिए आवेदन शुरू

also read- Career tips : ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर फिल्म इंडस्ट्री समेत अनेक कंपनियों में काम कर पा सकते हैं अच्छी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >