JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स फिर से आगे बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स में एक बार फिर से बदलाव किया गया है. आइए देखें एक्जाम का शेड्यूल

JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा कि डेट्स एक बार फिर से आगे बढ़ा दी गई है. पहले ये परीक्षा अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में ली जाने वाली थी. अब जेएसएससी ने नया एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की नई डेट्स के बारे में घोषणा कि गई है. आइए जानें कब ली जाएगी झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा

JSSC CGL Revised Exam Dates 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स में फिर से बदलाव

JSSC CGL Exam 2024: जेएसएससी सीजीएल में पूछे जा सकते हैं झारखंड के जिलों से जुड़े ये प्रश्न, जानें इसके उत्तर

JPSC Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों के लिए नियुक्ति, इतनी मिलेगी सैलरी

झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा ?

जेएसएससी द्वारा जारी नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा अब सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है और इसके रिजल्ट कि घोषणा अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह में होगा.

झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा के किन पदों पर होगी बहाली

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863
कनीय सचिवालय सहायक- 335
श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी- 182
प्लानिंग असिस्टेंट – 05
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252
अंचल निरीक्षक- 185
बैकलॉग पद
कनीय सचिवालय सहायक 08

झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का एक्जाम पैटर्न क्या है ?

परीक्षा एक चरण में होगी. यह तीन शिफ्टों में ली जाएगी. प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी. ओएमआर शीट पर मुख्य परीक्षा होगी. इसमें वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
हर प्रश्न के सही उत्तर पर तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा.

पेपर-1
भाषा ज्ञान – कुल प्रश्न – 120
परीक्षा अवधि – 2 घंटा
हिन्दी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न

पेपर-2
चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा,
कुल प्रश्न – 100 , 2 घंटे

पेपर-3
सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न 150 , परीक्षा अवधि – 2 घंटा
इसमें कम से कम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >