JPSC Prelims Admit Card 2024: आज जारी होगा जेपीएससी प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JPSC Prelims Admit Card 2024: जेपीएससी प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किए जाएंगे. जेपीएससी द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है.

JPSC Prelims Admit Card 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सोमवार को जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी. उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र (JPSC Prelims Admit Card 2024) आज मंगलवार 12 मार्च 2024 से परीक्षा की तिथि तक डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर देख सकते हैं.

JPSC 2024 के लिए बड़ी अपडेट, जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

17 मार्च को होगी जेपीएससी प्री परीक्षा


शेड्यूल के मुताबिक, जेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी.

उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर, ई-मेल आईडी/फोन नंबर/उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्र और प्रासंगिक निर्देश डाउनलोड करना होगा.

JPSC Prelims Admit Card 2024: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

जेपीएससी प्री परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए jpsc.gov.in पर जाना होगा.
उसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी.
एडमिट कार्ड आपके स्क्रिन पर दिखाई देगा.
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JPSC CSE 2024: इन पदों पर होगी नियुक्ति

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
कारा अधीक्षक – 2
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
जिला समादेष्टा – 1
सहायक निबंधक – 8
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
उत्पाद निरीक्षक – 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >