JKPSC : जम्मू एवं कश्मीर की ओर से प्रशासनिक सेवा की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

जम्मू एवं कश्मीर में प्रशासनिक सेवा, लेखा सेवा पुलिस प्रशासनिक सेवा की भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 90 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है. जो उम्मीदवार जम्मू एवं कश्मीर के निवासी हैं केवल वही उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 तक है.

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के द्वारा प्रशासनिक सेवा समेत अन्य विभागों पर भर्ती जारी की गई है आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी गई है योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विस्तार में

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. सरकारी नौकरी की योग्य उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की जम्मू एवं कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा जम्मू एवं कश्मीर लेखा सेवा पुलिस प्रशासनिक सेवा की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत कुल 90 वैकेंसी जारी की गई है. वह उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2024 से शुरू कर दी गई है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है.

पात्रता मापदंड

वह उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में पास होना अनिवार्य है. साथ ही इस परीक्षा में वे ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो जम्मू एवं कश्मीर राज्य के निवासी हो. वहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार छूट प्रदान किया जाएगा.

हाइलाइट्स

  • आवेदन शुरू करने की तिथि- 1 अगस्त 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 21 अगस्त 2024
  • वैकेंसी की संख्या- 90
  • आवेदक की आयु सीमा- 32 वर्ष

आवेदन कैसे करें

  • 1. सबसे पहले Jkpsc के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  • 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

Also read-Career tips : 12वीं के बाद इन कोर्सेज को कर योग में बनाएं करियर

also read- Career tips : रेलवे में टीटीई बनने की योग्यता और वेतन देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >