Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में निकली टाइपिस्ट और स्टेनो की वैकेंसी, जानें कौन से सर्टिफिकेट हैं जरूरी

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय ने टाइपिस्ट/कॉपीस्ट, डिपोजिशन टाइपिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर 31 मार्च, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी करना चाह रहे युवाओं के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पद के लिए नियुक्ति निकाली है. झारखंड राज्य के सिविल कोर्ट में टाइपिस्ट/कॉपीस्ट, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और डिपोजिशन टाइपिस्ट के पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

टाइपिस्ट/कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक, अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग स्पीड. इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंक का सर्टिफिकेट है जरूरी.

कोर्ट रीडरकम-डिपॉज़िशन राइटर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक, अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति के साथ. इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंक का सर्टिफिकेट है जरूरी.

डिपोजिशन टाइपिस्ट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक, अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति के साथ.इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंक का सर्टिफिकेट है जरूरी.

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये शुल्क लागू है.

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: इन पदों पर हो रही है नियुक्ति

टाइपिस्ट/कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट) – 17 पद
कोर्ट रीडरकम-डिपोजिशन राइटर – 14 पद
डिपॉज़िशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) – 218 पद
झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों के लिए अंग्रेजी आशुलिपिक – 397 पद
न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची के लिए अंग्रेजी आशुलिपिक – 2 पद

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं
‘भर्ती’ अनुभाग पर क्लिक करें
अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘विज्ञापन संख्या 02/03/प्रशासन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लागू करने के लिए लिंक। विविध/2024.
यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
अब, आवेदन पत्र पर आगे बढ़ने से पहले खुद को पंजीकृत करें
दस्तावेज़ अपलोड करें, और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >