Jamia Millia Islamia ने जारी किया नया Academic Calendar

फिलहाल देश भर में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन होने के कारण कॉलेजों में कक्षाएं एवं परीक्षाएं स्थगित हैं. लंबित परीक्षाओं के बारे में, आयोग ने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने के लिए वैकल्पिक और सरलीकृत तरीके और परीक्षा के तरीके अपना सकते हैं.

कोरोना वायरस के कारण देश भर में स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन का काम पूरी तरह से ठप्प है. यूजीसी ने पिछले बुधवार बुधवार को विश्वविद्यालयों से कहा कि नए छात्रों के लिए सितंबर से तथा पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए अगस्त से शैक्षिक सत्र शुरू किया जा सकता है. फिलहाल देश भर में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन होने के कारण कॉलेजों में कक्षाएं एवं परीक्षाएं स्थगित हैं. लंबित परीक्षाओं के बारे में, आयोग ने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने के लिए वैकल्पिक और सरलीकृत तरीके और परीक्षा के तरीके अपना सकते हैं.

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई और इसमें बताया गया कि विश्वविद्यालय में 1 से 31 जुलाई के बीच अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर, रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी (आईपीएस), डीन और परिषद के अन्य सदस्य मौजूद थे. इस बैठक में कोविड -19 की वजह से विश्वविद्यालय शिक्षा में व्यवधान और बड़े बदलावों के बारे चर्चा हुई.

ऑनलाइन कक्षाएं अब 31 मई 2020 तक आयोजित की जाएगी. पहले इसे 30 अप्रैल 2020 तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया था. साथ ही Assignment जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून, 2020 तक बढ़ा दी गई है.

सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि वे 15 जून, 2020 तक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की वेबसाइट पर असाइनमेंट मार्क्स / आंतरिक मूल्यांकन अंक Upload करें.

केवल अंतिम सेमेस्टर / वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा 1 जुलाई 2020 से 31 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय में ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी. छात्रों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करें.

ग्रीष्मावकाश 15 जून से शुरू होकर 30 जून, 2020 तक चलेगा. विश्वविद्यालय 1 अगस्त, 2020 से नियमित छात्रों के लिए फिर से खुल जाएगा और नियमित कक्षाएं चलेंगी.

सत्र 2020-21 के लिए नए प्रवेश के लिए अनुसूची:

सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2020 तक बढ़ा दी गई है.

प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त से शुरू होकर अगस्त 2020 तक चलेगी.

1 सितंबर, 2020 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >