JAC 12th Arts Result 2022 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, हजारीबाग की मानसी टॉपर

JAC 12th Arts Result 2022 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 12वीं रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है. कला और वाणिज्य के लिए JAC 12वीं परिणाम 2022 आज शाम साढ़े चार बजे जारी किया गया. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होगा.

Live Updates
5:39 PM. 30 Jun 22 5:39 PM. 30 Jun

जैक 12वीं आर्ट्स टॉप 10

मानसी साहा 474 किसान मजदूर इंटर कॉलेज हजारीबाग

रोहित कच्छप 467 संत जेवियर्स कॉलेज

आंचल कुमारी 465 प्लस टू स्कूल बरकागांव

प्रिया कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज

वैष्णवी केसरी 459 संत जेवियर्स कॉलेज

साना इकबाल 458 गर्वमेंट प्लस टू स्कूल मिहिजाम

अंशू कुशवाहा 457 प्लस टू गंगा स्मारक हाईस्कूल गिद्धौर

यश राज 457 संत जेवियर्स कॉलेज

आकांक्षा कुमारी 457 प्लस टू गर्ल्स हाईस्कूल दुमका

पारखी चौबे 457 संत जेवियर्स कॉलेज

शुभम मिश्रा 456 संत जेवियर्स कॉलेज

राखी मेहता 456 आरके गर्ल्स हाईस्कूल हुसैनाबाद

प्रिया सिंह 455 संत जेवियर्स कॉलेज

ज्योति कुमारी 454 केजीबीभी भंडरा

5:39 PM. 30 Jun 22 5:39 PM. 30 Jun

Jac 12th Result 2022: कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

उतीर्ण छात्रों का पास प्रतिशत 91.29%

उतीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 94.49%

5:39 PM. 30 Jun 22 5:39 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: यहां देखें नतीजे

JAC इंटर आर्ट्स परीक्षा में 1,90,813 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे , जिनमें से 97.43% विद्यार्थी हुए परीक्षा में उतीर्ण ,

1st – 94,495

2nd – 81,988

3rd- 3,190

इंटर आर्ट्स में कुल उतीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 1,79,683.

5:39 PM. 30 Jun 22 5:39 PM. 30 Jun

यहां देखें वाणिज्य संकाय की डिटेल 

वाणिज्य संकाय में छात्रों की संख्या 23,722

प्रथम श्रेणी 18,252

सेकंड डिविजन 3,683

थर्ड डिविजन 66

कुल उत्तीर्ण छात्र 22,001

4:33 PM. 30 Jun 22 4:33 PM. 30 Jun

12वीं कक्षा के कला एवं वाणिज्य का रिजल्ट जारी

झारखंड 12वीं कक्षा के कला एवं वाणिज्य का जारी कर दिया गया. मंत्री जगन्नाथ महतो, जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो , सचिव महिप सिंह ने जारी किया परीक्षा परिणाम.

4:33 PM. 30 Jun 22 4:33 PM. 30 Jun

आधिकारिक वेबसाइट क्रैश

रिजल्ट जारी होने के पहले ही सर्वर पर अधिक लोड पड़ने से आधिकारिक वेबसाइट jac.Jharkhand.gov.in क्रैश हो गई है. छात्र लगातार वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर रहे हैं, मगर अभी तक रिजल्ट अपलोड नहीं हुआ है.

4:33 PM. 30 Jun 22 4:33 PM. 30 Jun

परिणाम शाम साढ़े चार बजे संभावित

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स एवं आर्ट्स के रिजल्ट में कुछ मिनटों की देरी हो रही है. गौरतलब है कि रिजल्ट 2:30 बजे जारी किए जाने थे, पर अब परिणाम शाम साढ़े चार बजे संभावित है.

4:33 PM. 30 Jun 22 4:33 PM. 30 Jun

जेएसी 12वीं कॉमर्स का पिछले वर्ष का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2021 में कुल 90.33 फीसदी छात्र पास हुए थे. कुल 33,677 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 30442 छात्र सफल घोषित किए गए थे.

3:29 PM. 30 Jun 22 3:29 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022 LIVE Updates: हाइलाइट्स

बोर्ड का नाम – झारखंड एकेडमिक काउंसिल

परिणाम का नाम – जेएसी इंटरमीडिएट परिणाम 2022

परीक्षा तिथि – 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in

रिजल्ट की तारीख – 30 जून, 2022

परिणाम समय- दोपहर 2:30 बजे

3:29 PM. 30 Jun 22 3:29 PM. 30 Jun

एडमिट कार्ड के साथ रहे तैयार

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें. क्योंकि कुछ ही देर में एंटर कॉमर्स एवं आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. जिसके बाद छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे.

3:29 PM. 30 Jun 22 3:29 PM. 30 Jun

इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स एवं कॉमर्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे.

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

3:29 PM. 30 Jun 22 3:29 PM. 30 Jun

साइंस का रिजल्ट हो चुका है जारी

गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 21 जून 2022 को झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया था. जिसके बाद आज यानी 30 जून को आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

3:06 PM. 30 Jun 22 3:06 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: यहां चेक करें रिजल्ट

जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित होने के बाद इन वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव किए जाएंगे.

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

3:06 PM. 30 Jun 22 3:06 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: रिजल्ट कुछ ही देर में

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: पास होने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे. हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: टॉपर्स को मिलेगी ये राशि

इंटर कॉमर्स और आर्ट्स में पहला स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को तीन लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को दो लाख और तीसरा स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को एक लाख रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: 2 लाख से अधिक छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में परीक्षा में 1,90,819 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, वहीं कॉमर्स में 24,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. यानी करीब 2.15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब बस कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: अपने मार्क्स से खुश नहीं तो रीइवेल्यूएशन के लिए कर सकते हैं आवेदन

जैक 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट के बाद यदि कोई स्‍टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो ऐसे छात्र रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, वे जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: यहां चेक करें अपना रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

JAC 12th Arts Result 2022: इस साल सिलेबस में की गई थी 25 प्रतिशत की कटौती

इस वर्ष यानी 2022 में झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती की थी. यानी छात्रों को सिर्फ 75 प्रतिशत सिलेबस की पढ़ाई करनी पड़ी थी.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

पिछले साल 2021 में इंटर आर्ट्स में 52,177 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए

पिछले साल झारखंड इंटर आर्ट्स में कुल छात्र 2,09,234 थे. इनमें 90.71% छात्र पास हुए. फर्स्ट डिवीजन से 52,177 विद्यार्थी पास हुए. सेकेंड डिवीजन से 1,17,245 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि थर्ड डिवीजन से 20379 छात्र पास हुए थे.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

2021 में 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट

आर्ट्स फैकल्टी की बात करें, तो साल 2021में आर्ट्स के 89,593 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 80,400 छात्र परीक्षा पास कर पाये. इस तरह से 89.73 फीसदी छात्र सफल हो पाये. वहीं, लड़कियों की बात करें तो 1,19,641 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई और 1,09,401 लड़कियां पास हुई. इस तरह से 91.44 फीसदी छात्रा उत्तीर्ण हुई.

2:34 PM. 30 Jun 22 2:34 PM. 30 Jun

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाएं।

2. जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें

3. लॉग-इन विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि

4. जेएसी कक्षा 12वीं इंटर का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

8:03 AM. 30 Jun 22 8:03 AM. 30 Jun

यहां चेक करें सबसे पहले रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

8:03 AM. 30 Jun 22 8:03 AM. 30 Jun

पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे. हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है.

6:49 AM. 30 Jun 22 6:49 AM. 30 Jun

कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुईं थी परीक्षाएं

इस बार झारखंड सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाएं आयोजित कराई गईं थी. शिक्षा विभाग ने इस बात का ख्याल रखा था कि फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो और छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी कोरोना से संक्रमित ना हों. इससे पहले साल 2021 में कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट पर दिए गए थे.

6:49 AM. 30 Jun 22 6:49 AM. 30 Jun

यहां देखें अपना रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र कॉमर्स और आर्ट्स स्‍ट्रीम का र‍िजल्‍ट देखने के लिए अपने रोल नंबर की मदद ले सकते हैं. ऑनलाइन आध‍िकार‍िक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के जर‍िये भी अपना र‍िजल्‍ट मोबाइल पर मंगा सकते हैं.

6:02 AM. 30 Jun 22 6:02 AM. 30 Jun

8 लाख छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

इस वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं के कुल 8 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था. हालांकि कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस साइड का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड जल्द ही आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट भी जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

12:04 AM. 30 Jun 22 12:04 AM. 30 Jun

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाएं।

2. जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें

3. लॉग-इन विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि

4. जेएसी कक्षा 12वीं इंटर का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

12:04 AM. 30 Jun 22 12:04 AM. 30 Jun

JAC Board Result 2022: झारखंड बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC 12 वीं परिणाम 2022 आर्ट और कॉमर्स रिजल्ट आज दोपहर ढाई बजे झारखंड बोर्ड की ओर से घोषित करेगा. एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपने JAC 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे.

12:04 AM. 30 Jun 22 12:04 AM. 30 Jun

JAC Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट नीचे लिखी वेबसाइट्स पर चेक किए जा सकेंगे.

1- jac.jharkhand.gov.in

2- indiaresults.com

3- jacresults.com

मुख्य बातें

JAC 12th Arts Result 2022 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 12वीं रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है. कला और वाणिज्य के लिए JAC 12वीं परिणाम 2022 आज शाम साढ़े चार बजे जारी किया गया. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >