ITBP Recruitment 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल की पदों के लिए आवेदन शुरू

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के आवेदन शुरू कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी, कांस्टेबल एनिमल ट्रान्सपोर्ट और कांस्टेबल कैनेलमैन के रिक्त पदों को भरा जाएगा.

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी कि गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू कर दी गई है.

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP)

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार जो इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि, ITBP के द्वारा हेड कांस्टेबल की विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिसमें कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी, कांस्टेबल एनिमल ट्रान्सपोर्ट और कांस्टेबल कैनेलमैन के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 9 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी. इस भर्ती के तहत कुल 128 वैकेंसी जारी कि गई है.

पदानुसार भर्ती संख्या

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के द्वारा कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 128 वेकैंसी जारी कि गई है. जिसमें –

पोस्टसंख्या
कांस्टेबल एनिमल ट्रान्सपोर्ट 115
कांस्टेबल ड्रेसर वेटरिनरी 09
कांस्टेबल केनेलमैन04
कुल वैकेंसी की संख्या 128
ITBP RECRUITMENT 2024

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के द्वारा जारी किए गए हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार जो योग्यता निर्धारित किया गया है वो इस प्रकार है-

योग्यता- जो उम्मीदवार कांस्टेबल एनिमल ट्रान्सपोर्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही जो कैंडीडेट्स हेड कांस्टेबल कैनेलमैन और ड्रेसर वेटरिनरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 10वीं कक्षा के साथ आईटीआई से पैरा वेटरिनरी में कोर्स किया होना चाहिए, सर्टिफिकेट के साथ.

आयु सीमा – इस भर्ती के लिए आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट भी प्रदान किया जाएगा.

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कैसे बनें

हाइलाइट

  • योग्यता- 10वीं कक्षा पास, पदानुसार आईटीआई में वेटरिनरी कोर्स में सर्टिफिकेट कोर्स
  • उम्र – 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच
  • आवेदन शुरू करने की तिथि – 12 अगस्त 2024 से
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 09 सितंबर 2024 तक
  • कुल वैकेंसी की संख्या – 128

फॉर्म अप्लाई कैसे करें –

  • 1. सबसे पहले ITBP के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  • 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
SSC CHSL की तैयारी ऐसे करें –

also read- Sarkari Naukri 2024 : हरियाणा में मेडिकल सेक्टर में बंपर वैकेंसी जारी, भर्ती के लिए आवेदन शुरू

also read- Sarkari Naukri : भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन पास के लिए असिस्टेंट के पदों पर भर्ती जारी

also read- Sarkari Naukri : रेलवे में पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, 17 अगस्त से आवेदन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >