ISRO में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें सैलरी स्ट्रक्चर

ISRO Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) के तहत 41 वैज्ञानिक/इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर 'एससी, नर्स 'बी' और लाइब्रेरी असिस्टेंट 'ए' पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है.

ISRO Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) के तहत 41 वैज्ञानिक/इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर ‘एससी, नर्स ‘बी’ और लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘ए’ पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है. पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी 2024 तक या उससे पहले nrsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एनआरएससी भर्ती 2024 से संबंधित अधिक विवरण जैसे आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और योग्यताएं नीचे दी गई हैं:

ISRO Recruitment 2024: इन पदों पर होंगी भर्तियां

वैज्ञानिक/इंजीनियर के 5 पद

टेक्निकल असिस्टेंट के 55 पद

साइंटिफिक असिस्टेंट के 6 पद

लाइब्रेरी असिस्टेंट के1 पद

टेक्निशियन-बी/ड्राफ्ट्समैन बी के 142 पद

फायरमैन ए के 3 पद

रसोइया के 4 पद

लाइट व्हीकल ड्राइवर ए के 6 पद

हेवी व्हीकल ड्राइवर ए के 2 पद पर भर्ती कि जाएगी.

ISRO Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल

एनआरएससी द्वारा 41 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है. 41 रिक्तियों में से 35 साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी पद के लिए हैं, जबकि इनमें से एक रिक्ति मेडिकल ऑफिसर एससी पद के लिए निकाली गई है. इसके अलावा 2 रिक्तियां नर्स बी के लिए हैं और बाकी शेष 3 रिक्तियां लाइब्रेरी असिस्टेंट ए के पद के लिए हैं.

Also Read: CGPSC State Service Admit Card 2024 जारी, यहां से करें चेक

ISRO Recruitment 2024: आयु सीमा

नोटिफिकेशन में दिए गए पोस्टकोड 06,09,13,14,15,16 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है. वहीं, पोस्ट कोड 07,08,10,11,12 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पोस्टकोड 17,18 और 19 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है.

ISRO Recruitment 2024: सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगा तनख्वाह

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडिट्स को अपने पदानुसार 65554 रुपये से लेकर 81,906 रुपये तक तनख्वाह मिलेगी.

ISRO Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले isro.gov.in, ursc.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर जाकर ISRO Scientist, Technical Assistant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.

  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा.

  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >