Indian Railways : भारतीय रेल ने निकाली सरकारी नौकरी, टेलिफोनिक इंटरव्यू से हो रहा है सेलेक्शन, जानिए आवेदन प्रक्रिया

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने रेलवे अस्पताल के लिए कुछ वैकेंसी निकाली है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने रेलवे अस्पताल के लिए कुछ वैकेंसी निकाली है. ये आवेदन मेडिकल प्रैक्टिशनर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए आमंत्रित किए गए हैं, कोरोना को देखते हुए ये भर्तियां टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए ली जाएंगी. दक्षिण रेलवे द्वारा 07 अप्रैल 2020 को जारी नोटिस के अनुसार, निर्धारित योग्यता मानदंड रखने वाले और चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों का कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी.

बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट की आवधि तीन माह निर्धारित की गयी है,

नोटिफिकेशन में साफ साफ कहा गया है इसके लिए आने की जरूरत ही नहीं है ये भर्तियाँ सिर्फ टेलीकांफ्रेसिंग के जरिये होंगी.

रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख 17 अप्रैल 2020 है, इंटरव्यू के लिए समय और तारीख मोबाईल नंबर पर दे दी जाएंगी.

आपको बता दें कि इस ST, SC और OBC के लिए उम्र की सीमा में छूट दिया गया है.

किन पदों के लिए कितनी रखी गयी है उम्र सीमा

मेडिकल प्रैक्टिश्नर: 50 साल से ज्यादा नहीं.

नर्सिंग स्टाफ :20-40 साल

लैब टेस्टिंग और रेडियोग्राफर के लिए 18-33 साल

हॉस्पिटल अटेंडेंट के लिए 18-30

हाउसकीपिंग के लिए 18-30

महीने का Remuneration

किस पोस्ट के लिए कितनी रखी गयी है सैलेरी

नर्सिंग स्टाफ Rs.44900/- in Level-7

लैब असिस्टेंट Rs.21,700/- in Level-3

रेडियोग्राफर Rs.29,200/- in Level-5

हॉस्पिटल अटेंडेंट Rs.18000/- in Level-1

हाउसकीपिंग स्टाफ Rs.18000/- in Level-1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >