यूपी के डाक विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं पास युवकों के लिए भारतीय डाक विभाग में बंपर वैकेंसी निकाली है

अगर आप भी भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं पास युवकों के लिए भारतीय डाक विभाग में बंपर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई रखी गयी है. आपको बता दें कि पहले इसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गयी थी. लेकिन लॉक डाउन को देखते हुए तारीख बढ़ा दी गयी.

आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग उत्तर प्रदेश में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्‍टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद लिए भर्ती होनी है. इसमें रिक्त पदों की संख्या 3951 है,

विभाग ने इस पोस्ट के लिए जो न्यूनतम आयु सीमा रखी है वो 18 है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी है. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट देने की बात कही गई है.

इसके मुताबिक ST/SC उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी गयी है, OBC उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट, इसी तरह PWD के लिए 10 वर्ष की छूट मिलेगी. लेकिन अगर कोई कैंडिडेट ST/SC के साथ साथ PWD भी है तो उन्हें 15 वर्ष की छूट मिलेगी.

इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है, इसके लिए आपको स्थानीय भाषा की भी जानकारी होनी भी जरूरी है, यह भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए है और वहां हिंदी को स्थानीय भाषा माना गया है.

इसके अलावा उम्मीदवार को 2 महीने का बेसिक कम्प्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है, लेकिन अगर आपनें 10वीं और 12वीं क्लास कम्प्यूटर सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा है तो इसकी जरूरत नहीं होगी.

किस पोस्ट के लिए कितनी होगी सैलेरी

अगर आप ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर चयनित होंगे तो आपकी सैलेरी 12,000 रुपये से 14,500 रुपये महीने होगी, वहीं अगर आप असिस्‍टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक पद के लिए चयन होंगे तो 10,000 से 12,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे. ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >