भारतीय सेना में होगी एसएससी ऑफिसर के 191 पदों पर भर्ती, जानें जरूरी योग्यताएं

भारतीय सेना ने सर्विस कमीशन ऑफिसर के 191 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए आपको मान्यताप्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री लेना अनिवार्य होगा

भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के 191 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.आप अगर निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं, तो वक्त रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सेना से जुड़ने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.

इंडियन आर्मी ने अविवाहित पुरुष एवं महिला इंजीनियरिंग स्नातकों एवं रक्षा कर्मियों की विधवाओं से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत 191 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को 60वें एसएससी (टेक्निकल) मैन कोर्स और 31वें एसएससी (टेक्निकल) विमेन कोर्स के जरिये भरा जायेगा.

कुल पद 191

60वें शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) मैन कोर्स में 175 पद हैं, जिसमें सिविल के 49, कंप्यूटर साइंस के 42, इलेक्ट्रिकल के 17, इलेक्ट्रॉनिक्स के 26, मेकेनिकल के 32 और विविध इंजीनियरिंग के 9 पद हैं. 31वें शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) विमेन कोर्स में सिविल के 3, कंप्यूटर साइंस के 5, इलेक्ट्रिकल का 1, इलेक्ट्रॉनिक्स के 2 और मेकेनिकल के 3 पद हैं. रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए दो पद हैं, जिसमें एसएससी (डब्ल्यू) टेक का 1 और एसएससी (डब्ल्यू) (नॉन-टेक्निकल) (नॉन-यूपीएससी) का 1 पद शामिल है.

शैक्षणिक योग्यता :

मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/ बीटेक की डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे युवा भी आवेदन के पात्र हैं. ऐसे उम्मीदवारों का 1 अप्रैल, 2023 तक पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय है. आर्म्ड फोर्स की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गयी है.

चयन प्रक्रिया :

योग्यता और अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. चयनित उम्मीदवारों को साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट और इंटरव्यू देना होगा. पूरी तरह से स्वस्थ अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जायेगा. ट्रेनिंग की अवधि 49 सप्ताह होगी. इसका आयोजन ओटीए, चेन्नई में होगा. ट्रेनिंग पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >