कोरोना के कारण 23 IIT प्रवेश के लिए होने वाली JEE-Advanced की परीक्षा स्थगित

देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड को कोविड-19 के मद्देनजर बुधवार को स्थगित कर दिया गया.

नयी दिल्ली : देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड को कोविड-19 के मद्देनजर बुधवार को स्थगित कर दिया गया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 17 मई को आयोजित होनी थी. जेईई-एडवांस्ड, 2020 के आयोजन संस्थान आईआईटी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अप्रैल में निर्धारित जेईई (मुख्य) स्थगित कर दी गयी है.

अत: 17 मई को प्रस्तावित जेईई (एडवांस्ड) को स्थगित किया जाता है और इसका कार्यक्रम जेईई (मुख्य) के बाद पुन: निर्धारित किया जाएगा. जेईई (एडवांस्ड) के माध्यम से देश के 23 आईआईटी में प्रवेश दिया जाता है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण अब तक पूरी दुनिया में करीब 202 देश प्रभावित हुए हैं. चीन में दिसंबर में महामारी के उभरने के बाद से समूचे विश्व में अब तक लगभग 41 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 8,30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. भारत में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

बुधवार को स्‍वास्थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ा के अनुसार अब तक कोरोना से 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1700 लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में कोरोना के केस बढ़ने का एक कारण दिल्‍ली के जिनामुद्दीन मरकज जमात में हुए कार्यक्राम में करीब 2100 लोग शामिल हुए जिसमें कई देशों से आये लोग भी थे. इसमें से कई लोग कोरोना संक्रमित थे. अब ये देश के विभिन्‍न राज्‍यों में जा चुके हैं. जिन राज्‍यों में जमात में शामिल लोग पहुंचे हैं वहां कोरोना का केस तेजी से आगे बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >