IGNOU admission 2020: इग्नू के 10 नए ऑनलाइन कोर्सेज में ले सकते हैं दाखिला

इग्नू यानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्याल ने हाल ही में10 नए ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की घोषणा की है. इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम में कृषि, स्थिरता विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, समाजशास्त्र, कानून, पर्यटन, भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी, घटना प्रबंधन और दृश्य कला शामिल हैं. विश्वविद्यालय ने स्वंय पोर्टल पर अन्य 24 पाठ्यक्रमों को भी जोड़ दिया है. इसके बाद कुल 45 पाठ्यक्रम हो गए हैं.

इग्नू यानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्याल ने हाल ही में10 नए ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की घोषणा की है. इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम में कृषि, स्थिरता विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, समाजशास्त्र, कानून, पर्यटन, भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी, घटना प्रबंधन और दृश्य कला शामिल हैं. विश्वविद्यालय ने स्वंय पोर्टल पर अन्य 24 पाठ्यक्रमों को भी जोड़ दिया है. इसके बाद कुल 45 पाठ्यक्रम हो गए हैं.

ये कार्यक्रम ई-विद्या भारती (टेली-एजुकेशन) प्लेटफॉर्म और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच के लिए उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार इग्नू ऑनलाइन पोर्टल iop.ignouonline.ac.in पर या समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं.

इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इग्नू जून टीईई 2020 के लिए एग्जाम फॉर्म जमा करने की तारीख 15 जून के लिए बढ़ा दी है.

इससे पहले इग्नू जून टीईई 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई 2020 थी. अब अभ्यर्थी 15 जून 2020 तक इस परीक्षा के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं. इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध परीक्षा के संबंधित लिंक की मदद से ऑनलाइन फॉर्म जमा करना है. इसके पहले भी इग्नू तीन बार परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा चुका है. पहले 30 अप्रैल, फिर 15 मई और फिर 31 मई. हालांकि अब तक परीक्षा की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.

क्या है इग्नू

इग्नू ओपन यूनिवर्सिटी है. इग्नू यूनिवर्सिटी में 200 से भी ज्यादा कोर्स उपलब्ध होते है. इग्नू की परीक्षा ओपन तरीके से आयोजित की जाती है। जिसमें मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, सर्टिफ़िकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम होते है. उम्मीदवारों को कॉलेज जाने की जरुरत भी नहीं होती है। कॉलेज जाये बिना ही परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते है.

इग्नू में मास्टर डिग्री प्रोग्राम, बैचलर डिग्री प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा प्रोग्राम, इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ही नियमित कोर्स का भी संचालन किया जाता है. इग्नू के चिकित्सा कोर्स में भी आप एडमिशन ले सकते है. जिसमें आप डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते है.

इग्नू में कैसे लें दाखिला

इग्नू यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है. उसके आधार पर ही आपका एडमिशन होता है. इग्नू में एडमिशन के लिए पहले आपको आवेदन करना होगा. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म अप्लाइ किये जाते है. इग्नू में एडमिशन फ़ीस सभी कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >