IBPS Notification 2024: जल्द जारी होने जा रहा है आईबीपीएस का नोटिफिकेशन, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

IBPS Notification 2024 Soon: आईबीपीएस जल्द ही आईबीपीएस आरआरबी, पीओ, क्लर्क अधिसूचना जारी करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी, पीओ, क्लर्क अधिसूचना जून के पहले सप्ताह या सप्ताह के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

IBPS Notification 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (आईबीपीएस पीओ 2024) और क्लर्क (आईबीपीएस क्लर्क 2024) भर्ती और आरआरबी पीओ और आरआरबी क्लर्क अधिसूचनाएं जल्द ही जारी करने की उम्मीद है.

IBPS Notification 2024: जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन

IBPS PO और क्लर्क अधिसूचना जून के मध्य में जारी होने की संभावना है.IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को और मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी.IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को और मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर को होने की संभावना है.

10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरी, डिग्री वाले भी कर सकते है अप्लाई

BPSSC SI PET 2024 Admit Card जारी, यहां से चेक करें कैसे करें डाउनलोड

BSF Head Constable भर्ती के लिए क्या है योग्यता, एक्जाम पैटर्न जानने के लिए यहां देखें

अधिसूचना जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.अधिसूचना में पंजीकरण तिथि, परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम, पेपर पैटर्न, हॉल टिकट विवरण आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे.IBPS अधिसूचना 2024 पर नवीनतम अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें

IBPS Notification 2024: जानें जरूरी डिटेल्स

ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा: 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त

ऑफिसर स्केल I प्रारंभिक परीक्षा: 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त

ऑफिसर स्केल II और III परीक्षा: 29 सितंबर

ऑफिसर स्केल I मुख्य परीक्षा: 29 सितंबर

ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा: 6 अक्टूबर

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा: 19 और 20 अक्टूबर

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा: 30 नवंबर

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा: 24, 25 और 31 अगस्त

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा: 31 अक्टूबर

IBPS Notification 2024: देखें डिटेल्स

संस्थान ने कहा कि इन सभी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑनलाइन किए जाएंगे और प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के लिए एक ही पंजीकरण विंडो होगी, जब भी लागू हो.

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है.

आवेदक की तस्वीर – jpeg फाइल में 20 kb से 50 kb

आवेदक का अंगूठा निशान – jpeg फाइल में 20 kb से 50 kb

आवेदक के हस्ताक्षर – jpeg फाइल में 10 kb से 20 kb

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >