NCERT की किताबें फ्री में पढ़ें ,ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को छात्रों और अभिभावकों से घर पर मुफ्त में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन डाउनलोड करने की अपील की. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने यहां तक कहा कि एनसीईआरटी द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें ncert.nic.in पर मुफ्त में उपलब्ध हैं.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को छात्रों और अभिभावकों से घर पर मुफ्त में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन डाउनलोड करने की अपील की. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने यहां तक कहा कि एनसीईआरटी द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें ncert.nic.in पर मुफ्त में उपलब्ध हैं.

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से एनसीईआरटी की किताब ऑनलाइन डाउनलोड करने और कोविड-19 महामारी के बीच पढ़ाई जारी रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि हालांकि स्कूल बंद हैं, लेकिन सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्कूल बंद हो सकते हैं, लेकिन सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए! Https://n.ly/NCERTEBooks पर मुफ्त में @ncert पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करें और घर से पढ़ाई करें! ये मंच NCERT द्वारा प्रकाशित सभी विषयों की पाठ्यपुस्तकेें प्रकाशित करता है. एनसीईआरटी कक्षा I से XII के लिए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में पुस्तकें प्रकाशित करता है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने अगले शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का रोडमैप जारी किया है। शिक्षण परिणामों के आधार पर, एनसीईआरटी को कक्षा 1 से 5. के लिए अक्टूबर 2020 तक पाठ्यक्रम डिजाइन और सामग्री को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है, कक्षा 6 से 12 के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण जून 2021 तक पूरा किया जाना है.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस अवसर पर कहा, “हमें आने वाले समय में शिक्षा के प्रारूप और प्रणाली को बदलना होगा, ताकि हम शिक्षा को देश के हर कोने तक पहुंचा सकें. आज जारी किये जा रहे रोडमैप के जरिये एनसीईआरटी इस काम को पूरा करेगी.

हमें पूरी उम्मीद है कि कोरोना संकट काल को जिस प्रकार से अभी तक हमने एक अवसर के रूप में बदला है, उसी प्रकार आगे भी हम सब न्यू नार्मल को अपनाते हुए भारतीय शिक्षा प्रणाली को एक नया आयाम देंगे.”

लर्निंग आउटकम के लिए मिले सुझाव

लर्निंग आउटकम के लिए विभाग ने एनसीईआरटी को जो सुझाव दिए हैं, उसके अंतर्गत कक्षा 1-5 तक के लिए अक्टूबर 2020 तक और कक्षा 6-12 तक के लिए लर्निंग आउटकम समझाते हुए इन्फोग्राफिक्स पोस्टर्स प्रस्तुतियां तैयार करनी है. कक्षा 1-5 के अध्यापकों के लिए ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग कोर्स चरणबद्ध तरीके से दिसंबर 2020 तक पूरा किया जाना है और कक्षा 6-12 के अध्यापकों के लिए ट्रेनिंग कोर्स चरणबद्ध तरीके से जून 2021 तक पूरा किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >