FT EMBA 2022 Ranking: जारी हुई एफटी ईएमबीए की रैंकिंग, वैश्विक स्तर पर 44वें स्थान पर हैदराबाद

FT EMBA 2022 Ranking: एफटी ईएमबीए की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर, केलॉग/HKUST Business School ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसने अपनी रैंकिंग में 1 स्थान का सुधार किया है. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को भारत में नंबर एक और वैश्विक स्तर पर 44वें स्थान पर आया.

FT EMBA 2022 Ranking: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (IBS) शीर्ष 100 फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) कार्यकारी एमबीए 2022 रैंकिंग में भारत में नंबर एक और वैश्विक स्तर पर 44वें स्थान पर आया. आईएसबी के बाद, भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (आईआईए-बी) एफटी सूची में वैश्विक स्तर पर 67वें स्थान पर है.

रैंकिंग में हुआ है सुधार

आईएसबी के अनुसार, संस्थान ने पिछले वर्ष की तुलना में विभिन्न मानकों में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. “कुछ प्रमुख पैरामीटर जहां स्कूल ने विश्व स्तर पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, वे अनुसंधान रैंक में 52, करियर प्रगति रैंक में 28, आज वेतन में 20, अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम अनुभव में 16 और पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) रैंक में 9 हैं.”

आईएसबी के अकादमिक कार्यक्रम के डिप्टी डीन प्रो. रामभद्रन थिरुमलाई ने कहा, ‘‘यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि कैसे आईएसबी ने एफटी के विभिन्न रैंकिंग मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. आईएसबी का पीजीपीमैक्स वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है, जो अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के इच्छुक हैं और इस प्रक्रिया में अपने संगठनों में नए विचार और सोच प्रदान करते हैं.” उन्होंने कहा कि आईएसबी अपने छात्रों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन प्रदान करना जारी रखेगा और उन्हें सबसे आगे रहने के लिए सशक्त बनाएगा.

वैश्विक स्तर पर ये है रैंकिंग

वैश्विक स्तर पर, केलॉग/HKUST Business School ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसने अपनी रैंकिंग में 1 स्थान का सुधार किया है. हांगकांग स्थित स्कूल के बाद दूसरे स्थान पर Ceibs (चीन/स्विट्जरलैंड/घाना से) और सिंघुआ विश्वविद्यालय/इनसीड (चीन/सिंगापुर/फ्रांस/संयुक्त अरब अमीरात से) तीसरे स्थान पर है. एचईसी पेरिस और ईएससीपी बिजनेस स्कूल वैश्विक रैंकिंग में चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

भारतीय स्तर पर ये है रैंकिंग

एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 (Business school category) में, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIM-A) ने पहली रैंक बरकरार रखी, इसके बाद आईआईएम-बैंगलोर और आईआईएम-कलकत्ता का स्थान रहा. 2020 के बाद से पहले तीन रैंक समान हैं. हालांकि, IIT दिल्ली और IIM कोझीकोड इस साल चौथे और पांचवें स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >