SSC की परीक्षाओं के शेड्यूल को किया जा रहा है Review

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण एसएससी यानी स्टाफ सेलेक्शन कमिशन द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल पर विचार कर रहा है.

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण एसएससी यानी स्टाफ सेलेक्शन कमिशन द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल पर विचार कर रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में कमिशन सभी परीक्षाओं की तारीख पर विचार कर रहा है, क्योंकि परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार को एक जगह से दूसरी जगह य़ात्रा करनी पड़ती है.

स्टाफ सेलेक्शन कमिशन ने कहा है कि कंबाइंड हायर सेकेंडरी सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन टायर-1 2019 , जूनियर इंजी नियर पेपर-1 एग्जामिनेशन 2019, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन 2019 और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन 2018 की तारीखों पर फैसला 3 मई यानी दूसरे चरण का लॉकडाउन की अवधि समाप्त के बाद ही लिया जाएगा.

इसके लिए कमिशन की रीजनल, सब रीजनल ऑफिसर की वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी. इसके अलावा परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर भी दोबारा रिव्यू किया जाएगा. आपको बता दें कि एसएससी के अधिकारी और स्टाफ मैंबर्स ने पीएस सिटीजन असिस्टेंस और रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड में भी 1 दिन की सैलरी देने का फैसला लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >