DRDO में साइंटिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट की रिक्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन

DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डिफेंस रिसर्च एवं डेवेलपमेंट सर्विस (डीआरडीएस) में विभिन्न विभागों में साइंटिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट के कुल 40 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डिफेंस रिसर्च एवं डेवेलपमेंट सर्विस (डीआरडीएस) में विभिन्न विभागों में साइंटिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट के कुल 40 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. ग्रुप ‘ए’ टेक्निकल सर्विस की इन रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ के भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट, rac.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 9 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीआरडीओ द्वारा 18 अप्रैल 2020 को जारी भर्ती विज्ञापन सं. 135 के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन ही करने होंगे और रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.

ये हैं रिक्तियां

-साइंटिस्ट ‘एफ’ – 02 पद

-साइंटिस्ट ‘ई’ – 04 पद

-साइंटिस्ट ‘डी’ – 13 पद

-साइंटिस्ट ‘सी’ – 21 पद

आवश्यक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित स्पेशियलाइजेशन में बैचलर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। पदों के अनुसार आवश्यक योग्यता की विस्तृत योग्यता और अनुभव की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

वहीं, विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गयी है. साइंटिस्ट एफ के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि को 50 वर्ष है और साइंटिस्ट डी और ई पदों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गयी है। साथ ही, साइंटिस्ट सी पदों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है.

ऐसे होगा चयन

आवेदन के आधार पर शार्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा.इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइटपर जारी किये जाएंगे. साक्षात्कार के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों डीआरडीओ के भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सम्बन्धित रिक्तियों के लिंक पर क्लिक करें. नये पेज पर उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा. ऑनलाइन अप्लीकेशन की अंतिम तिथि 9 मई 2020 है.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन के लिए 100 रुपये का शुल्क का भी जमा करना होगा. हालांकि, एससी या एसटी या दिव्यांग या महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >