मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले आईएचएम, ब्रांबे के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार, क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

पर्यटन विभाग के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो आलोक आसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की बधाई दी.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज पर्यटन विभाग के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो आलोक आसवाल ने शिष्टाचार मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आईएचएम ब्रांबे के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार ने मुख्यमंत्री को संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा तैयार केक -बिस्किट भी सप्रेम भेंट किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड के युवाओं के लिए होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. इस दिशा में यह इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है.

आईएचएम ब्रांबे के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों के पीछे सरकार के सहयोग की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और प्रयासों का परिणाम है. यहां के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए इंस्टीट्यूट में उच्च कोटि की तकनीकी शिक्षा को लेकर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >