Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली नियुक्ति, जानें कितना मिलेगा वेतन

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: दिल्ली जल बोर्ड में असिसटेंट के विभिन्न पदों पर नियुक्ति निकाली गई है.

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: अगर आपको सरकारी नौकरी की चाह है तो शहरी विकास विभाग, दिल्ली की ओर से बंपर नियुक्ति निकाली गई है, जिसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं. दिल्ली जल बोर्ड के इस नोटिफिकेशन के तहत कुल मिलाकर 760 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आइए जानें इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कौन सी योग्यता होनी चाहिए

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: शौक्षणिक योग्यता

12वीं पास छात्रों के लिए ये नियुक्ति निकाली गई है. इसके साथ ही इन पदों के लिए अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी है. अभ्यर्थी को 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी एवं 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग योग्यता होनी चाहिए.

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: आयु सीमा

दिल्ली जल बोर्ड की इस नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में निकली वैकेंसी

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: सैलरी

जूनियर असिस्टेंट पदों पर नियुक्त होने पर पे- लेवल 2 के अनुसार 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा.

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: जरूरी दस्तावेज

नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ की स्कैन की गई प्रति
स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
शैक्षणिक योग्यता
वैध पहचान प्रमाण
निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
जाति/नॉन क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
विकलांगता का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
अन्य प्रासंगिक दस्तावेज, यदि आपके पास कोई है

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा
हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा का विस्तृत विवरण कुछ समय बाद यहां अपडेट किया जाएगा

Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आप होम पोर्टल पर जाएं – https://udd.delhi.gov.in/
यहां नवीनतम समाचार विकल्प और भर्ती अनुभाग खोजें
भर्ती अनुभाग में, आपको कनिष्ठ सहायक रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें लिंक मिलेगा
इस पर क्लिक करें और यहां एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा
आपको यहां सारी जानकारी भरनी है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है
आकार के अनुसार अपना फोटो और अंगूठे का निशान अपलोड करें
अगले पेज में आप फीस जमा करें
और अपना डेटा सहेजें और अपना आवेदन पत्र जमा करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >