CTET Result 2023 जल्द, ctet.nic.in पर कैसे चेक करें, यहां जानें

सीटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जाएगी. इससे पहले, उम्मीदवार नीचे दिए गए ctet.nic.in पर सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स चेक कर सकते हैं.

CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नियत समय में CTET परिणाम 2023 जारी करेगा. सीबीएसई सीटीईटी परिणाम घोषित किया जाएगा और सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा.

CTET Result 2023: इस समय आयोजित की गई थी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी. आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी.

CTET Result 2023: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक साइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

CTET Result 2023: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

  • रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >