CTET Admissions 2022: सीबीएसई ने शुरू किए सीटेट के लिए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

CTET Admissions 2022: सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गयी है. परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी.

CTET Admissions 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

जानें पेपर 1 और पेपर 2 में क्या है अंतर

  • पिछले साल सीटीईटी परीक्षा 20 क्षेत्रीय भाषाओं में पूरे देश में 217 स्थानों पर आयोजित की गई थी.

  • बोर्ड हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा का आयोजन करता है.

  • सीटीईटी 2022 के लिए दो पेपर होंगे.

  • पेपर 1 का आयोजन उन अभ्यर्थियों के लिए किया जाएगा, जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं.

  • पेपर 2 की परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जो कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों को पढ़ाने में रुचि रखते हैं.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • वैलिड ईमेल आईडी और फोन नंबर

  • वैलिड आईडी प्रूफ – पासपोर्ट / आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / राशन कार्ड, आदि

  • अभ्यर्थियों की स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर

  • कक्षा 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट

  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग की डिटेल

कैसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट परीक्षा पोर्टल ctet.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक से ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जाएं और अपनी एप्लीकेशन सबमिट करें.

  • जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं.

  • इसके बाद CTET 2022 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

  • एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक कर उसको भरें.

  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

  • आवेदन शुल्क भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

  • अपने एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.

यहां मिलेगा शिक्षक बनने का मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जा रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 में सफल होने के बाद अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं.केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ईआरडीओ (ERDO) जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होगा.जिसके लिए अभ्यर्थियों को इन पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करना होगा, उसमें सफलता प्राप्त करने के बाद ही अभ्यर्थी यहां शिक्षक बन सकेंगे.

2023 में कब होगा सीटेट परीक्षा का आयोजन

दिसम्बर 2022 परीक्षा का दिसम्बर-जनवरी 2022-23 में आयोजन करा लेने के बाद सीबीएसई जून सत्र की CTET परीक्षा का आयोजन कराएगी.जिसके आयोजन के लिए मार्च 2023 में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है.मार्च में ही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.इस परीक्षा के जुलाई में आयोजित होने के आसार हैं जिसके एडमिट कार्ड जून 2023 में जारी कर दिए जाएंगे.

CTET 2022 में आवेदन की योग्यता

सीटेट परीक्षा में आवेदन के लिए न्यूनतम 50 फीसद अंकों के साथ स्नातक और बीएड डिग्री का होना आवश्यक है.यदि उम्मीदवार ने बीएड के समकक्ष को डिप्लोमा किया है तो वह भी सीटेट में आवेदन कर सकता है.जैसे किसी ने दो वर्षीय एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा(D.Ed) कर रखा है.तो वो भी सीटेट के लिए आवेदन कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >